{"_id":"5e367e8c8ebc3e4ad92975cd","slug":"stampede-in-church-during-worship-in-tanzania-death-and-injured-several","type":"story","status":"publish","title_hn":"तंजानिया : गिरजाघर में प्रार्थना के दौरान मची भगदड़, 20 लोगों की मौत, कई घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
तंजानिया : गिरजाघर में प्रार्थना के दौरान मची भगदड़, 20 लोगों की मौत, कई घायल
Sun, 02 Feb 2020 01:17 PM IST
देव कश्यप
पीटीआई, नैरोबी
पीटीआई, नैरोबी
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 02 Feb 2020 01:17 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तंजानिया के एक गिरजाघर में खुले में हो रही प्रार्थना सभा के दौरान भगदड़ मचने से करीब 20 लोगों की मौत हो गई है। मोशी शहर के जिला आयुक्त किप्पी वारिओबिया ने 20 लोगों की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि कुछ लोग घायल भी हुए हैं, इसलिए मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। उन्होंने बताया कि भगगड़ शनिवार को मची थी, लेकिन उन्हें रविवार को इसकी जानकारी मिली।
विज्ञापन
तंजानिया में ‘अराइज एंड शाइन’ मंत्रालय के लोकप्रिय धर्म प्रचारक बोनिफेस म्वामपोसा की अगुवाई में शनिवार दोपहर को हुई प्रार्थना सभा में यह भगदड़ मची थी। प्रत्यक्षदशियों ने बताया कि भगदड़ उस समय मची, जब म्वामपोसा ने प्रार्थना सभा के दौरान ‘पवित्र तेल’ जमीन पर डाला। ऐसा माना जाता है कि यह तेल बीमारियों का इलाज करता है। लोगों की भीड़ अपनी बीमारी के उपचार की उम्मीद में इस तेल को छूने के लिए दौड़ी।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शी जेनिफर तेमू ने बताया कि म्वामपोसा ने 'पवित्र तेल’ जमीन पर डाला। एक दूसरे प्रत्यक्षदर्शी पीटर किलेवो ने बताया कि तेल को छूने की कोशिश में दर्जनों लोग गिर गए और भीड़ में कुचले जाने से कुछ लोगों की मौत हो गई। हमने 20 मृतकों की गिनती की है। कुछ लोग घायल भी हुए हैं।
विज्ञापन