{"_id":"6604c4ffcc5a263d8e075b6b","slug":"stabbing-attack-in-illinois-us-world-news-updates-in-hindi-2024-03-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"World News: अमेरिका के इलिनॉय में चाकूबाजी की घटना में चार की मौत, सात घायल; पुलिस हिरासत में संदिग्ध","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
World News: अमेरिका के इलिनॉय में चाकूबाजी की घटना में चार की मौत, सात घायल; पुलिस हिरासत में संदिग्ध
Thu, 28 Mar 2024 06:46 AM IST
गुलाम अहमद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: गुलाम अहमद
Updated Thu, 28 Mar 2024 06:46 AM IST
सार
अमेरिका के इलिनॉय राज्य में चाकूबाजी की घटना में चार लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हुए हैं। पुलिस ने इस मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
बड़ी अंतरराष्ट्रीय खबरें (सांकेतिक)
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के उत्तरी इलिनॉय में बुधवार (स्थानीय समय) को चाकूबाजी की घटना में चार लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि घायल लोगों में से एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
अफगानिस्तान में भूकंप के हल्के झटके
अफगानिस्तान में गुरुवार सुबह भूकंप का झटका लगा। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि आज सुबह 5:44 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप आया।

थाइलैंड में समलैंगिक विवाह को मान्यता देने वाला विधेयक प्रतिनिधि सभा में पास
थाइलैंड में संसद के निचले सदन ने बुधवार को विवाह समानता विधेयक को भारी बहुमत से पारित कर दिया। इसमें समलैंगिक विवाह समेत किसी भी लैंगिक पहचान के लोगों में विवाह संबंधों को मान्यता दी गई है। विधेयक पर चर्चा के दौरान निचले सदन प्रतिनिधि सभा में उपस्थित 415 सदस्यों में 400 ने पक्ष में मतदान किया। 10 लोगों ने विधेयक के खिलाफ वोट डाले। दो अनुपस्थित रहे, जबकि तीन मतदान में शामिल नहीं हुए।

ताइवान के क्षेत्र में घुसे चीन के चार लड़ाकू विमान, छह जहाज, बढ़ा तनाव
ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को दावा किया कि मंगलवार सुबह 6 बजे (स्थानीय समय) से बुधवार सुबह 6 बजे के बीच ताइवान के आसपास चीन के नौ सैन्य विमान और छह नौसैनिक जहाज घमूते दिखे।
इतना ही नहीं, नौ में से चार लड़ाकू विमान स्वायत्तशासी ताइवान के क्षेत्र में भी घुस गए। चीन की ताइवान में इस ताजा घुसपैठ के बाद दोनों के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है। हालांकि, चीन ऐसा करता रहा है। मंत्रालय ने कहा, इसके जवाब में उसने सीएपी विमान, नौसैनिक जहाजों और तटीय मिसाइल प्रणालियों को तैनात कर दिया है और ताइवानी सशस्त्र बल स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
ताइवानी बलों ने किया अभ्यास
उधर, ताइवान न्यूज के अनुसार, ताइवान की वायु सेना कमान ने घोषणा की कि उसने रक्षा अभियानों की समग्र प्रभावशीलता को बढ़ाने के लिए मंगलवार को एक एकीकृत वायु रक्षा अभ्यास किया। कहा कि वह अपने जल क्षेत्र में चीनी सैन्य विमानों और जहाजों की लगातार घुसपैठ को देखते हुए अपने प्रशिक्षण अभियानों की गति को और बढ़ाएगा।

भारत के लिए अमेरिका से बाधित हो सकती है कोयला आपूर्ति : मूडीज
उद्योगों और क्षेत्रों में जोखिम का विश्लेषण करने वाली एजेंसी मूडीज के मुताबिक, बाल्टीमोर हादसे के कारण भारत के लिए अमेरिका से कोयला आपूर्ति बाधित हो सकती ह। वहीं, न्यू जर्सी और वर्जीनिया के बंदरगाहों पर दबाव बढ़ सकता है। भारत के लिए कोयले का सारा एक्सपोर्ट बाल्टीमोर पोर्ट से ही होता है। भारत में कोयले की सालाना खपत 100 करोड़ टन है जिसमें से 24 करोड़ टन का आयात होता है। भारत के कुल कोयला आयात में अमेरिका की हिस्सेदारी छह प्रतिशत है। बाल्टीमोर अमेरिका के पूर्वी तट के सबसे व्यस्त बंदरगाहों में से एक है। यह कार और लाइट ट्रक बनाने वाली यूरोपियन कंपनियों के लिए बेहद अहम है। यह अमेरिका से कोयला आयात का दूसरा बड़ा टर्मिनल है।

पाकिस्तान में 27 लाख लोगों का चोरी हुआ डाटा बेचा गया
पाकिस्तान में डाटा चोरी का एक बड़ा मामला सामने आया है। गृह मंत्रालय ने बताया कि नेशनल डाटाबेस अथॉरिटी से वर्ष 2019-23 के बीच 27 लाख लोगों के डाटा चोरी किए गए। इन डाटा को दुबई होते हुए अर्जेंटीना व आर्मेनिया में बेचा गया। संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) ने नेशनल डाटाबेस एंड रजिस्ट्रेशन अथॉरिटी से बड़े पैमाने पर डाटा चोरी के मामले का खुलासा किया है।

न्यूयॉर्क में होली पर भारत के रंग में रंगे 7,000 से अधिक लोग
अमेरिका के न्यूयॉर्क स्थित साउथ स्ट्रीट सीपोर्ट में होली के अवसर पर 7,000 से अधिक भारतीय व अमेरिकी भारत के सांस्कृतिक-सामाजिक रंग में रंगे। न्यूयॉर्क स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास की तरफ से प्रस्तुत एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) के व्यंजनों ने आयोजन में जबरदस्त जायका घोल दिया। विभिन्न रंगों में रंगे लोग बॉलीवुड के संगीत व ढोल पर देर तक थिरकते और झूमते रहे।

तालिबान ने अवैध संबंध पर महिलाओं को मौत की सजा दी
तालिबानी सत्ता के शीर्ष अधिकारी मुल्ला हिबातुल्लाह अखुंदजादा ने महिलाओं के खिलाफ एक नया फरमान जारी किया है। इसके मुताबिक, जो भी महिला पति के अलावा दूसरे पुरुष से संबंध बनाने को लेकर दोषी पाई जाएंगी, उसकी पत्थर-कोड़े मार-मारकर हत्या कर दी जाएगी। एक ऑडियो संदेश में अखंदजादा ने पश्चिमी देशों को इस्लामिक कानून शरिया को सख्ती से लागू करने का आदेश दिया।

मशहूर अमेरिकी मूर्तिकार रिचर्ड सेरा का निधन
अमेरिका के मशहूर कलाकार व मूर्तिकार रिचर्ड सेरा (85) का निधन हो गया। उन्होंने न्यूयॉर्क के लॉन्ग आइलैंड स्थित अपने घर में अंतिम सांस ली। स्पैनिश पिता व रूसी माता की संतान रिचर्ड का जन्म 1938 में सान फ्रांसिस्को में हुआ था। उनके पिता शिपयार्ड में काम करते थे। आजीविका चलाने के लिए उन्हें स्टील मिल में काम करना पड़ा।