फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Srilanka Serial Blast: mosques will not bury bombers, women asked to avoid wearing burqa

श्रीलंका धमाके: मस्जिदों का हमलावरों को दफनाने से इनकार, पुलिस प्रमुख ने दिया इस्तीफा

Fri, 26 Apr 2019 11:56 AM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 26 Apr 2019 11:56 AM IST
विज्ञापन
Srilanka Serial Blast: mosques will not bury bombers, women asked to avoid wearing burqa
श्रईलंका बम धमाकों के बाद रोते-बिलखते लोग - फोटो : PTI

ईस्टर के मौके पर श्रीलंका में आठ बम धमाकों को अंजाम देने वाले हमलावरों के खिलाफ ऑल सीलोन जमीयथ्थुल उलामा (एसीजेयू) ने बड़ा फैसला लिया है। एसीजेयू श्रीलंका में मुस्लिमों की सबसे बड़ी संस्था है। उसने फैसला लिया है कि मस्जिद हमलावरों को नहीं दफनाएंगे। वहीं देश के पुलिस प्रमुख ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

विज्ञापन


विज्ञापन



इसके अलावा मुस्लिमों से कहा गया है कि वह शुक्रवार को होने वाली प्रार्थना में शामिल न हों और महिलाओं से कहा गया है कि वह बुर्का पहनना नजरअंदाज करें। अपने बयान में एसीजेयू ने कहा, 'मौजूदा स्थिति में हमारी अपनी बहनों को सलाह है कि वह बुर्का पहनकर राष्ट्रीय सुरक्षा बनाए रखने के प्रयासों में बाधा न डालें।'
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं मुस्लिम धार्मिक मामलों के मंत्री अब्दुल हलीम मोहम्मद हाशिम ने मुस्लिमों को शुक्रवार को होने वाली प्रार्थना में हिस्सा न लें। एक पत्र में उन्होंने कहा, 'कैथोलिक समुदाय के प्रति एकजुटता दिखाते हुए और क्रूर आतंकवादियों के बर्बर कृत्य के विरोध में, मेरी मुस्लिम भाईयों से अपील है कि वह प्रार्थना के लिए इकट्ठा होने से बचें और हमारी मातृभूमि की शांति और सुरक्षा के लिए घर में शुक्रवार की प्रार्थना करें।' 

पत्र में लिखा है, 'हम दुख की इस घड़ी में अपने ईसाई भाईयों और बहनों के साथ हैं।' श्रीलंका में स्थित अमेरिकी दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्हें वीकेंड के मौके पर विशिष्ट स्थानों को नजरअंदाज करने के लिए कहा गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि श्रीलंका सरकार का कहना है कि अभी और धमाके हो सकते हैं।

इसी बीच श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाल सिरीसेना का बयान आया है। जिसमें उनका कहना है कि उन्हें हमलों से पहले मिली खुफिया जानकारी के बारे में अधिकारियों ने सूचना नहीं दी थी। जबकि भारत सहित कई देशों ने हमलों के बारे में श्रीलंका जांच एजेंसियों को पूर्व सूचना दी थी।


सिरीसेना ने कहा, 'यदि उन्होंने मुझे सूचना दी होती तो मैं तुरंत कार्रवाई करता। मैंने निर्णय लिया है कि जो लोग अपने कर्तव्य से चूक गए उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।' यह बातें उन्होंने टीवी पर देश को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में देश के सुरक्षा तंत्र का पुनर्गठन किया जाएगा। 24 घंटों के अंदर नेतृत्व में परिवर्तन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed