फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Sri Sri Ravi Shankar Day will be celebrated in American states

Sri Sri Ravi Shankar Day: अमेरिकी राज्यों में मनाया जाएगा श्री श्री रविशंकर डे, यह सम्मान भी मिला

Mon, 31 Jul 2023 02:21 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Mon, 31 Jul 2023 02:21 PM IST
सार

अमेरिका के होवार्ड काउंटी, मैरीलैंड और टेक्सास में अब से श्री श्री रविशंकर डे मनाया जाएगा। टेक्सास के गवर्नर ने युद्ध में तबाह हुए क्षेत्रों में गुरुदेव के शांति स्थापना के प्रयासों की प्रशंसा की है। गुरुदेव पहले और एकमात्र भारतीय आध्यात्मिक गुरु हैं, जिन्हें वैश्विक शांति स्थापना में योगदान के लिए 30 यू एस कैनेडियन सिटीज ने सम्मानित किया है।

विज्ञापन
Sri Sri Ravi Shankar Day will be celebrated in American states
श्री श्री रविशंकर - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

ऐतिहासिक गर्व के क्षण में, भारतीय आध्यात्मिक गुरु और मानवतावादी श्री श्री रविशंकर ऐसे पहले और एकमात्र आध्यात्मिक गुरु हैं, जिन्हें 30 यू एस कैनेडियन सिटीज ने सम्मानित किया है। होवार्ड काउंटी, मैरीलैंड और टेक्सास के राज्यों में श्री श्री रविशंकर डे मनाने की घोषणा की गई है। इस घोषणा में, गुरुदेव के निर्देशन में, आर्ट ऑफ लिविंग संस्थान द्वारा सेवा करने, शांति एवं आनंद का प्रसार करने, विवाद समाधान, पर्यावरण के लिए कार्य करने और ध्रुवीकृत विश्व का निर्माण करने के लिए समुदायों को साथ लाने के अथक प्रयासों का सम्मान किया है एवं संज्ञान लिया है।
विज्ञापन


टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबॉट ने कहा, टगहरी प्रतिबद्धता और उत्साह के साथ गुरुदेव और उनके अनुयायियों ने युद्ध में तबाह क्षेत्रों की यात्रा की, कठोर कैदियों को परामर्श दिया और कट्टर विरोधियों के मतभेदों का समाधान किया।'
विज्ञापन


साथ ही साथ, होवार्ड काउंटी और मैरीलैंड के द्वारा एक कार्यकारी घोषणा की गई, जिसमें कहा गया टमानवतावादी,आध्यात्मिक गुरु,शांतिदूत और विश्व में सबसे अधिक मान्यताप्राप्त परिवर्तनकारी, गुरुदेव श्री श्री रविशंकर हमारे समाज को एक ऐसे समय में एकसाथ लेकर आए, जब ध्रुवीकरण और अलगाव की भावना चरम पर थी। गुरुदेव व्यक्तिगत और सामाजिक स्तर पर शांति, एकता, आशा और आत्म नवीनीकरण के द्वारा हमारे समाज और विश्व को एक साथ लेकर आए।ट
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुदेव और संस्थान के अपार योगदान और आध्यात्म और सेवा के द्वारा लोगों के जीवन में रूपांतरण लाने के लिए, होवार्ड काउंटी ने 22 जुलाई और टेक्सास और बर्मिंघम ने 29 और 25 जुलाई को श्री श्री रविशंकर डे घोषित किया है।

इन शहरों में गुरुदेव का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इन शहरों में आयोजित कार्यक्रमों में गुरुदेव विभिन्न पृष्ठभूमि, जाति एवं लिंग के हजारों साधकों से मिले और उन्हें संबोधित किया। गुरुदेव ने उन्हें भीतर की यात्रा पर ले जाते हुए प्रभावशाली ध्यान भी कराए।

पिछले महीने, यू एस काउंटी ऑफ एलेघेनी अठ्ठाईसवां यूएस शहर बन गया, जिसने शांति और विवाद समाधान के मानवतावादी प्रयासों के लिए गुरुदेव श्री श्री रविशंकर को सम्मानित किया। उद्धरण में यह कहा गया, 'श्री श्री रविशंकर ने स्वयंसेवा और सामाजिक अभियानों के द्वारा आंतरिक शहरी हिंसा और अपराध को कम करने और विभिन्न समुदायों को साथ लाने के लिए अथक प्रयास किया। उनके द्वारा चलाए गए अभियानों के द्वारा संघर्ष के समय में विभिन्न संस्कृति और समुदाय के लोग एकसाथ आए।'


गुरुदेव की यूएस यात्रा के दौरान 28 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच एक भव्य वर्ल्ड कल्चर फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा, जहां गुरुदेव आइकॉनिक नेशनल मॉल, वॉशिंगटन डी.सी. में शांति सांस्कृतिक विभिन्नता के उत्सव में विश्व के सबसे महान समारोहों में से एक समारोह का नेतृत्व करेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed