फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Sri lankan Woman in UAE missing after illegal status exposed

यूएई में अवैध प्रवास का पता चलने के बाद महिला हुई लापता

Wed, 12 Jun 2019 01:07 PM IST
शिल्पा ठाकुर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Wed, 12 Jun 2019 01:07 PM IST
विज्ञापन
Sri lankan Woman in UAE missing after illegal status exposed
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : File Photo

भारतीय पुरुष से शादी करने वाली एक 58 वर्षीय महिला संयुक्त अरब अमीरात में लापता हो गई है। लापता महिला श्रीलंका की नागरिक है और अपने परिवार के साथ बीते करीब 30 साल से अवैध रूप से यहां रह रही थी। महिला तब से लापता बताई जा रही है, जब से उसके परिवार के अवैध रूप से रहने का पर्दाफाश हुआ है। ये पर्दाफाश पिछले साल तीन महीने का ऐतिहासिक वीजा छूट कार्यक्रम शुरू होने के बाद हुआ। इस बात की जानकारी एक मीडिया रिपोर्ट में दी गई है।


loader

बीते साल यूएई ने थ्री-मंथ वीजा एमनेस्टी स्कीम शुरू की थी, इसमें सैकड़ों अवैध विदेशी कर्मियों को रहने की अनुमति दी गई थी। इस लाभ को उठाने वालों में भारतीय भी शामिल थे। बिना जुर्माने के देश छोड़ने की उनकी तय अवधि को खत्म कर दिया गया और उन्हें नौकरी खोजने के लिए छह महीने का अतिरिक्त समय दिया गया था।

महिला की पहचान रोहिणी परेरा के तौर पर हुई है। उनके पति एमपी मधुसुथानन (63) का कहना है कि मीडिया के कुछ तबकों द्वारा उनके अवैध स्टेटस को लेकर खबर प्रकाशित की गई थी। जिसके बाद उनकी पत्नी की मानसिक बीमारी का इलाज चल रहा था। 

मधुसुथानन का कहना है कि उन्होंने अपनी कहानी प्रकाशित करने के लिए इसलिए इजाजत दे दी थी क्योंकि वह चाहते थे कि उनका स्टेटस वैध कर दिया जाए। उन्हें इससे बहुत सी मदद भी मिली। लेकिन बुरा ये हुआ कि उनकी पत्नी वो सब सहन नहीं कर सकी। उनका कहना है कि उनकी पत्नी रोहिणी खुद को कसूरवार मान रही थी, उन्हें लग रहा था कि परिवार पर जो मुसीबक आई है, वो उन्हीं के कारण आई है।

उन्होंने आगे बताया कि उनकी पत्नी ने खाना पीना छोड़ दिया था, कुछ भी कहने पर वो हिंसात्मक हो जाती थी। जानकारी के मुताबिक दंपत्ति के पांच बच्चे हैं। इनमें तीनों बेटियां प्रिंटिंग प्रेस में काम करती हैं और एक बेटा रिजॉर्ट में काम करता है। दंपति का नौकरी के लिए अस्थायी वीजा समाप्त हो चुका था। वहीं एक बेटी का वीजा भी खत्म होने वाला था।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रेहिणी घर से ना भागे इसके लिए घर के सभी खिड़की और दरवाजे बंद कर दिए गए थे। लेकिन फिर भी वो अगले दिन सबके उठने से पहले गायब हो गई। मामला पुलिस में दर्ज करवा दिया गया और तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed