फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Sri Lankan President Wickremesinghe grants amnesty to 8 Tamil prisoners

Sri Lanka: राष्ट्रपति ने आठ तमिल कैदियों को दी माफी, LTTE से संबंधों के आरोप में जेल में थे बंद

Mon, 24 Oct 2022 08:20 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 24 Oct 2022 08:20 PM IST
सार

राष्ट्रपति की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया कि संविधान की धारा 34 के तहत दी गई माफी तमिल सांसदों के हस्तक्षेप के परिणामस्वरूप आई है। तीन कैदी पूर्व राष्ट्रपति चंद्रिका भंडारनायके कुमारतुंगा की हत्या के लिए प्रयासके लिए दोषी ठहराए गए थे।

विज्ञापन
Sri Lankan President Wickremesinghe grants amnesty to 8 Tamil prisoners
Sri Lanka President Ranil Wickremesinghe - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने सोमवार को आठ तमिल कैदियों को माफी दे दी है। ये सभी कैदी लिट्टे से कथित संबंधों के आरोप में पिछले साल से ज्यादा समय से जेल में बंद थे। 

विज्ञापन


राष्ट्रपति की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया कि संविधान की धारा 34 के तहत दी गई माफी तमिल सांसदों के हस्तक्षेप के परिणामस्वरूप आई है। आठ कैदियों में से तीन पूर्व राष्ट्रपति चंद्रिका भंडारनायके कुमारतुंगा की हत्या के लिए प्रयासके लिए दोषी ठहराए गए थे। कुमारतुंगा ने उनको माफी के लिए सहमति दी थी। कुमारतुंगा 1994 और 2005 के बीच देश के राष्ट्रपति रहे। 
विज्ञापन


माफ करने वालों में से दो ने दायर याचिका पर अदालत में इस पर अपनी सहमति व्यक्त की है। 

इन आठ कैदियों में से तीन दोषियों ने 22 साल जेल में बिताए। इन्हें तीस साल की सजा सुनाई गई थी। वहीं दो कैदियों ने पांच साल जेल में बिताए, इन्हें 14 साल के कारावास की सजा सुनाई गई थी। जबकि एक अन्य कैदी ने 14 साल की सजा सुनाई गई थी, उसने 11 साल जेल में बिताए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लिट्टे से कथित संबंध रखने वाले अन्य तमिल कैदियों की रिहाई के लिए तमिल राजनीतिक दल और अधिकार समूह दबाव बना रहे थे। इन कैदियों को आतंकवाद रोकथाम अधिनियम (पीटीए) के तहत लंबे समय तक हिरासत में रखा गया।

 
पीटीए को निरस्त करने के लिए श्रीलंका पर भारी अतंरराष्ट्रीय दबाव है। 2021 में यूरोपीय संसद ने पीटीए को निरस्त करने के लिए श्रीलंकाई वस्तुओं के निर्यात के लिए यूरोपीय संघ (ईयू) की पंसदीदा कर रियायतों को निलंबित करने का प्रस्ताव लाई थी। 

तब श्रीलंका की सरकार ने यूरोपीय संघ को आश्वासन दिया कि लोगों को हिरासत में  लेने के लिए पीटीए का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed