फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Sri Lankan President Gotabaya Rajapaksa bans appearance at public places during curfew hours

Sri Lanka Crisis: राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे ने कर्फ्यू के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की उपस्थिति पर प्रतिबंध लगाया

Sun, 03 Apr 2022 01:42 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, कोलंबो।
पीटीआई, कोलंबो। Published by: देव कश्यप Updated Sun, 03 Apr 2022 01:42 AM IST
सार

श्रीलंका में आपातकाल की स्थिति लागू करने के बाद राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे ने 36 घंटे का देशव्यापी कर्फ्यू लगाने का आदेश दिया है। राजपक्षे ने कहा कि कर्फ्यू के दौरान किसी को भी बाहर नहीं आने देना चाहिए और न ही उन्हें सार्वजनिक स्थानों पर जाने देना चाहिए।

विज्ञापन
Sri Lankan President Gotabaya Rajapaksa bans appearance at public places during curfew hours
श्रीलंका के राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे। - फोटो : Twitter

विस्तार

पड़ोसी देश श्रीलंका में हाहाकार मचा हुआ है। खाने की चीजें इतनी महंगी हो गईं कि लोग भूखे सोने को मजबूर हैं। आलम ये है कि पेट्रोल से भी महंगा दूध बिक रहा है। देश में भड़कते जन आक्रोश से निपटने के लिए श्रीलंका के राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे ने एक अप्रैल से देश में आपातकाल लागू कर दिया है।

विज्ञापन


गोतबाया राजपक्षे ने शनिवार को आदेश दिया कि खराब आर्थिक संकट को लेकर सरकार विरोधी रैली से पहले सरकार द्वारा लगाए गए 36 घंटे के कर्फ्यू के दौरान किसी को भी बिना अनुमति के सार्वजनिक स्थानों पर नहीं जाने दिया जाए।
विज्ञापन


देश में आपातकाल की स्थिति लागू करने के बाद राष्ट्रपति ने 36 घंटे का देशव्यापी कर्फ्यू लगाने का आदेश दिया है। राजपक्षे ने कहा कि कर्फ्यू के दौरान किसी को भी बाहर नहीं आने देना चाहिए और न ही उन्हें सार्वजनिक स्थानों पर जाने देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "मैं समझता हूं कि इलाके में सार्वजनिक आदेश पर अमल करना आवश्यक है, कोई भी व्यक्ति दो अप्रैल शाम 6 बजे से चार अप्रैल सुबह छह बजे तक किसी भी सार्वजनिक सड़क, रेलवे, सार्वजनिक पार्क, सार्वजनिक मनोरंजन मैदान या अन्य सार्वजनिक मैदान या समुद्र तट पर नहीं दिखेगा।"

हालांकि, शनिवार शाम छह बजे कर्फ्यू लागू होने के बाद भी शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन रात तक जारी रहा। कर्फ्यू के आदेश के बावजूद कोलंबो के कई उपनगरों में लोगों को विरोध करते देखा गया।



गौरतलब है कि हाल के हफ्तों में, देश के अब तक के सबसे खराब आर्थिक संकट की वजह से सरकार के खिलाफ जनता का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। लोगों को ईंधन और रसोई गैस के लिए लंबी कतारों में खड़े होने के अलावा घंटों बिजली गुल होने का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही राजपक्षे के इस्तीफे की मांग लगातार बढ़ती जा रही है।


ये भी पढ़ें: Sri Lanka Crisis: दवाएं खत्म, पेट्रोल पंप पर सेना तैनात, चाय 100 तो मिर्च का दाम 700 रुपये, तस्वीरों में देखिए क्यों हुई ऐसी हालत?

श्रीलंका में विदेशी मुद्रा की कमी के कारण ईंधन और रसोई गैस जैसे आवश्यक सामानों की कमी हो गई है। बिजली कटौती एक दिन में 13 घंटे तक की जा रही है। श्रीलंका वर्तमान में इतिहास के सबसे खराब आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। अस्पतालों में दवाएं खत्म होने से डॉक्टर्स ने मरीजों का ऑपरेशन रोक दिया है। पेट्रोल पंप पर फ्यूल के लिए दो-दो किलोमीटर लंबी लाइनें लग रही हैं। खाने की चीजें इतनी महंगी हो गईं कि लोग भूखे सोने को मजबूर हैं। स्थिति यह है कि पेट्रोल से भी महंगा दूध बिक रहा है।

वहीं, राजपक्षे ने अपनी सरकार का बचाव करते हुए कहा है कि विदेशी मुद्रा संकट उन्होंने नहीं बनाया है और आर्थिक मंदी काफी हद तक कोरोना महामारी की वजह से आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed