फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Sri Lankan parliamentary committee proposes immediate burqa ban

श्रीलंका में बुर्के पर तत्काल प्रतिबंध के लिए संसद में पेश किया गया प्रस्ताव

Fri, 21 Feb 2020 07:13 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, कोलंबो
पीटीआई, कोलंबो Published by: अनवर अंसारी Updated Fri, 21 Feb 2020 07:13 PM IST
विज्ञापन
Sri Lankan parliamentary committee proposes immediate burqa ban
सांकेतिक तस्वीर

श्रीलंका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गठित संसदीय समिति ने तत्काल प्रभाव से बुर्का पर पाबंदी लगाने की सिफारिश की है। समिति ने धार्मिक और जातीय आधार पर राजनीतिक पार्टियों के पंजीकरण भी रद्द करने का प्रस्ताव पेश किया है। समिति की तरफ से यह फैसला ईस्टर आतंकी हमले के मद्देनजर उठाया गया है। गौरतलब हो कि इस आतंकी हमले में 250 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। 

विज्ञापन


समाचार पत्र 'डेली मिरर' के अनुसार विशेष रिपोर्ट के तौर पर गुरुवार को संसद में पेश किए गए प्रस्ताव में ईस्टर हमलों के बाद 14 विवादास्पद मुद्दों के हल करने की बात कही गई है। रिपोर्ट के अनुसार कई देश पहले ही बुर्के पर प्रतिबंध लगा चुके हैं।
विज्ञापन


इसमें सुझाव दिया गया है कि पुलिस के पास यह अधिकार होना चाहिए कि वह सार्वजनिक स्थानों पर किसी व्यक्ति को पहचानने के लिए उसे चेहरा दिखाने के लिए कह सके। रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर वह व्यक्ति पुलिस के अनुरोध पर अमल नहीं करता तो उसे बिना वारंट गिरफ्तार किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रस्ताव में देश के चुनाव आयोग से जाति और धर्म पर आधार राजनीतिक दलों के पंजीकरण को निलंबित करने के लिए एक कानून बनाने की सिफारिश की गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि मदरसों में पढ़ने वाले सभी छात्रों को तीन साल के भीतर शिक्षा मंत्रालय के तहत सामान्य स्कूल प्रणाली में भेजा जाना चाहिए।


रिपोर्ट में मदरसों को मुस्लिम धार्मिक एवं सांस्कृतिक मामलों के विभाग के तहत विनियमित करने के लिए एक विशेष समिति गठित करने का भी प्रस्ताव है।

गौरतलब है स्थानीय आतंकवादी समूह नेशनल तौहीद जमात के नौ आत्मघाती हमलावरों ने ईस्टर संडे पर तीन गिरजाघरों और तीन आलीशान होटलों को निशाना बनाया था, जिसमें 11 भारतीयों समेत 258 लोगों की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed