{"_id":"67bb03ebfd26227fc304e372","slug":"sri-lankan-navy-arrests-32-indian-fishermen-know-all-about-it-2025-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fishermen Arrested: श्रीलंकाई नौसेना ने 32 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार, स्टालिन ने जयशंकर से मांगी मदद","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Fishermen Arrested: श्रीलंकाई नौसेना ने 32 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार, स्टालिन ने जयशंकर से मांगी मदद
Sun, 23 Feb 2025 04:48 PM IST
अभिषेक दीक्षित
पीटीआई, कोलंबो
पीटीआई, कोलंबो
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sun, 23 Feb 2025 04:48 PM IST
सार
श्रीलंकाई नौसेना ने इस साल अब तक 131 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान श्रीलंकाई जलक्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने वाली 18 नौकाओं को जब्त किया है। इस बीच तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टानिल ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर को पत्र लिखकर समस्या के जल्द समाधान का आह्वान किया।
विज्ञापन
भारतीय मछुआरे।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीलंकाई अधिकारियों ने द्वीप राष्ट्र के जलक्षेत्र में प्रवेश करने के आरोप में रविवार को 32 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने मछली पकड़ने वाली उनकी पांच नौकाएं जब्त कर लीं। श्रीलंकाई नौसेना ने एक बयान में कहा कि इन लोगों को मन्नार के उत्तर में समुद्री क्षेत्र में एक विशेष अभियान के दौरान गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
बयान में कहा गया कि मछली पकड़ने वाली पांच भारतीय नौकाओं को जब्त कर लिया गया और 32 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया गया। नौसेना ने कहा कि गिरफ्तार मछुआरों और उनकी नौकाओं को तलाईमन्नार पियर लाया गया, जहां उन्हें कानूनी कार्रवाई के लिए मन्नार के मत्स्य निरीक्षक को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
इस साल अब तक 131 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया गया
बयान के मुताबिक, नौसेना ने इस साल अब तक 131 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान श्रीलंकाई जलक्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने वाली 18 नौकाओं को जब्त किया है।
विज्ञापन
भारत और श्रीलंका के बीच एक विवादास्पद मुद्दा
मछुआरों का मुद्दा भारत और श्रीलंका के बीच एक विवादास्पद मुद्दा रहा है। श्रीलंकाई नौसेना के कर्मियों ने पाक जलडमरूमध्य क्षेत्र में भारतीय मछुआरों पर गोलीबारी भी की है और श्रीलंकाई जलक्षेत्र में अवैध रूप से प्रवेश करने की कई कथित घटनाओं में उनकी नौकाओं को जब्त कर लिया है।
स्टालिन ने केंद्र से तत्काल कार्रवाई की मांग की
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने रविवार को केंद्र से इस मुद्दे का स्थायी समाधान खोजने के लिए तत्काल संयुक्त कार्य समूह गठित करने का आग्रह किया। सीएम ने विदेश मंत्री एस जयशंकर को पत्र लिखकर हाल ही में श्रीलंकाई नौसेना द्वारा 32 भारतीय मछुआरों और पांच नौकाओं को हिरासत में लिए जाने की घटना की जानकारी दी।
स्टालिन ने अपने पत्र में कहा, 'मैं यह पत्र गहरी पीड़ा के साथ लिख रहा हूं, क्योंकि हाल के दिनों में श्रीलंकाई नौसेना द्वारा तमिलनाडु के मछुआरों को पकड़े जाने की घटनाओं की संख्या में चिंताजनक वृद्धि हुई है। नवीनतम घटना में 23 फरवरी को श्रीलंकाई नौसेना द्वारा 32 मछुआरों को उनकी पांच मशीनीकृत मछली पकड़ने वाली नौकाओं के साथ पकड़ा गया है। ये मछुआरे 22 फरवरी को रामेश्वरम बंदरगाह से निकले थे। इसलिए मैं एक बार फिर इस लंबे समय से लंबित मुद्दे का स्थायी समाधान खोजने के लिए संयुक्त कार्य समूह को तुरंत बुलाने के अपने पिछले अनुरोध को दोहराता हूं। यह विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, क्योंकि इन आशंकाओं के कारण हमारे मछुआरों के परिवारों की आजीविका गंभीर रूप से प्रभावित हुई है।'