{"_id":"68639fb6cf86cd1701074620","slug":"sri-lankan-navy-arrested-seven-indian-fishermen-accused-of-illegal-fishing-2025-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sri Lanka: श्रीलंकाई नौसेना ने सात भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार, लगाया अवैध रूप से मछली पकड़ने का आरोप","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Sri Lanka: श्रीलंकाई नौसेना ने सात भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार, लगाया अवैध रूप से मछली पकड़ने का आरोप
Tue, 01 Jul 2025 02:13 PM IST
रिया दुबे
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रिया दुबे
Updated Tue, 01 Jul 2025 02:13 PM IST
सार
श्रीलंकाई नौसेना ने मंगलावर को बताया कि सोमवार रात को उन्होंने सात भारतीय मछुआरों को अवैध मछली पकड़ने के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह एक हफ्ते के अंदर दूसरा मामला है। मछुआरों का मुद्दा भारत और श्रीलंका के बीच एक संवेदनशील द्विपक्षीय विषय बन चुका है।
विज्ञापन
मछली मारते मछुआरे
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
श्रीलंकाई नौसेना ने सोमवार रात सात भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके नाव जब्त कर लिए हैं। इन पर श्रीलंका की समुद्री सीमा में अवैध रूप से मछली पकड़ने का आरोप है। यह घटना तलाइमान्नार क्षेत्र में हुई और बीते एक हफ्ते में ऐसा दूसरा मामला है। नौसेना ने मंगलावार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Maharashtra: महिला का शोषण करने और धमकाने का मुकदमा; एयरलाइन को बम की धमकी वाला ईमेल मिला
विज्ञापन
रविवार को भी हुई थी गिरफ्तारी
नौसेना प्रवक्ता के अनुसार पकड़े गए मछुआरों और उनके ट्रॉलर को मन्नार में मत्सय निरीक्षणालय को सौंपा जाएगा। इससे पहले रविवार को आठ भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
दोनों देशों के बीच मछुआरों का मुद्दा है संवेदनशील
भारत और श्रीलंका दोनों देशों के मछुआरों को एक-दूसरे के जलक्षेत्र में अनजाने में प्रवेश करने के कारण अक्सर गिरफ्तार किया जाता है। यह मछुआरों का मुद्दा दोनों देशों के बीच एक संवेदनशील द्विपक्षीय विषय बन चुका है।
पाक जलडमरूमध्य में भारतीय मछुआरों पर गोलीबारी की घटना
कई बार श्रीलंकाई नौसेना के कर्मियों ने पाक जलडमरूमध्य में भारतीय मछुआरों पर गोलीबारी भी की है। और द्वीप राष्ट्र के जलक्षेत्र में अवैध रूप से प्रवेश करने की कई कथित घटनाओं में उनकी नौकाओं को जब्त भी किया है। पाक जलडमरूमध्य ,जो तमिलनाडु और श्रीलंका को अलग करता है, दोनों देशों के मछुआरों के लिए समृद्ध मछली पकड़ने का क्षेत्र है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन