फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Sri Lankan government accepted the offer of $480 million from the US Millennium Challenge Corporation

Sri Lanka: अब श्रीलंका में भी पसरे एमसीसी के पांव, मुसीबत में राजपक्षे सरकार ने बदला रुख

Thu, 30 Jun 2022 05:31 PM IST
Harendra Chaudhary वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 30 Jun 2022 05:31 PM IST
सार

श्रीलंका को एमसीसी करार के तहत मदद देने का प्रस्ताव सबसे पहले डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल में तत्कालीन अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने रखा था। लेकिन राष्ट्रपति राजपक्षे ने नवंबर 2021 में कहा कि उनकी सरकार कभी भी एमसीसी के करार पर दस्तखत नहीं करेगी...

विज्ञापन
Sri Lankan government accepted the offer of $480 million from the US Millennium Challenge Corporation
प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे और राष्ट्रपति गोटबया राजपक्षे - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

श्रीलंका सरकार ने अमेरिकी संस्था मिलेनियम चैलेंज कॉरपोरेशन (एमसीसी) की 48 करोड़ डॉलर की सहायता देने की पेशकश को स्वीकार कर लिया है। एमसीसी ने श्रीलंका के सामने ये पेशकश दो साल पहले की थी। लेकिन तब से ये प्रस्ताव लटका हुआ था। एमसीसी से 50 करोड़ डॉलर की सहायता लेने को लेकर नेपाल में भी लंबे समय तक विवाद चला था। लेकिन पिछले साल वहां की शेर बहादुर देउबा सरकार ने एमसीसी से हुए करार के संसदीय अनुमोदन की प्रक्रिया पूरी करा ली। नेपाल में आरोप लगा था कि एमसीसी की मदद अमेरिका की इंडो-पैसिफिक सुरक्षा रणनीति का हिस्सा है।

विज्ञापन


श्रीलंका में भी ऐसी आशंकाएं जताईं गईं थीं। इसीलिए गोटबया राजपक्षे सरकार ने एमसीसी की पेशकश को अस्वीकार कर दिया था। लेकिन अब घोर आर्थिक मुसीबत के बीच उसने ये मदद स्वीकार कर लेने का फैसला किया है।

विज्ञापन

प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने रखा प्रस्ताव

श्रीलंका को जो मदद मिलेगी, उसमें पांच करोड़ 70 लाख डॉलर श्रीलंका और अमेरिका सरकारों के बीच होने वाले एक करार का हिस्सा होगा। अमेरिका ये रकम ‘लोकतांत्रिक सुशासन और सामाजिक साख कायम करने’ के क्षेत्र में दोनों देशों का सहयोग बढ़ाने के मकसद से देगा। साथ ही इसमें टिकाऊ आर्थिक विकास का रास्ता तैयार करने का लक्ष्य भी शामिल किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीलंका के मंत्रिमंडल में अमेरिकी मदद स्वीकार करने का प्रस्ताव प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने रखा। उन्होंने बताया कि पांच करोड़ 70 लाख डॉलर की सहायता पाने के लिए श्रीलंका सरकार और अमेरिका के बीच एक नया समझौता होगा। ये रकम यूनाइटेड स्टेट्स एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट (यूएसएड) उपलब्ध कराएगी। यूएसएड अमेरिकी विदेश मंत्रालय के तहत काम करने वाली एजेंसी है।

अमेरिकी सहायता ‘लोकतांत्रिक और समृद्ध श्रीलंका कार्यक्रम’ के तहत दी जाएगी, जिसका मकसद श्रीलंका को ‘आपदाओं के बीच सुरक्षित रहने’ में सक्षम बनाना है। ये कार्यक्रम चार वर्ष के लिए है। यानी पूरी रकम 2026 तक किस्तों में मिलेगी। इसके तहत प्रयास किया जाएगा कि श्रीलंका लाभदायक लोकतांत्रिक शासन, सुरक्षित बाजार आधारित आर्थिक विकास, और आपदाओं का सामना करने के लिए संसाधन विकसित करने में सक्षम हो।

2021 में राजपक्षे ने किया दस्तखत न करने का एलान

श्रीलंका को एमसीसी करार के तहत मदद देने का प्रस्ताव सबसे पहले डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल में तत्कालीन अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने रखा था। लेकिन राष्ट्रपति राजपक्षे ने नवंबर 2021 में कहा कि उनकी सरकार कभी भी एमसीसी के करार पर दस्तखत नहीं करेगी। इसके बाद अमेरिका ने इस करार से संबंधित प्रस्ताव को वापस ले लिया था। लेकिन श्रीलंका की आर्थिक मुसीबत के समय में अब उस प्रस्ताव को पुनर्जीवित किया गया है।



श्रीलंका सरकार देश को इस मुसीबत से निकालने के लिए कई अप्रिय फैसले ले रही है। एक ताजा निर्णय में उसने बाहर जाकर करने की इच्छुक महिलाओं की पारिवारिक पृष्ठभूमि की जांच की शर्त हटा दी है। सरकारी सूत्रों ने कहा है कि इस तरह की जांच रिपोर्ट में आने में काफी वक्त लगता है। जबकि इस समय श्रीलंका की जरूरत यह है कि देश के लोग बाहर जाकर कमाएं और वापस विदेशी मुद्रा भेजें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed