{"_id":"6a9e9146aaa2fc866601a5ba","slug":"sixteen-killed-over-seventy-injured-in-two-road-accidents-in-pakistan-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी की खुशियां मातम में बदलीं: पाकिस्तान में दो सड़क हादसों में 16 की मौत, 70 से ज्यादा घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
शादी की खुशियां मातम में बदलीं: पाकिस्तान में दो सड़क हादसों में 16 की मौत, 70 से ज्यादा घायल
Mon, 07 Sep 2026 03:56 PM IST
प्रशांत तिवारी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रशांत तिवारी
Updated Mon, 07 Sep 2026 03:56 PM IST
सार
पाकिस्तान के दो सूबों में रविवार को हुए अलग-अलग सड़क हादसों में 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि 70 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। अधिकारियों ने सोमवार को इन हादसों की जानकारी दी।
विज्ञापन
अमर उजाला ग्राफिक्स
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के पंजाब और सिंध सूबों में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में कुल 16 लोगों की मौत हो गई और 70 से ज्यादा लोग घायल हुए। रहीम यार खान में शादी समारोह में जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली की ट्रेलर से टक्कर में सात लोगों की मौत हुई, जबकि जैकोबाबाद में तेज रफ्तार यात्री बस के पेड़ से टकराने पर नौ यात्रियों की जान चली गई।
विज्ञापन
शादी में जा रहे लोगों की ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रेलर ने मारी टक्कर
पहला हादसा रविवार को लाहौर से करीब 600 किलोमीटर दूर रहीम यार खान जिले में हुआ। यहां सरदार गढ़ इलाके में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे लोगों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली की तेज रफ्तार ट्रेलर से टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
पांच घायलों की हालत गंभीर
पंजाब इमरजेंसी सर्विस ‘रेस्क्यू 1122’ के प्रवक्ता मोहम्मद फारूक ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि घायलों को रहीम यार खान के शेख जायद मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल (SZMCH) और मियांवाली कुरेशियन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। इनमें से पांच घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
तेज रफ्तार बस पेड़ से टकराई, नौ यात्रियों की मौत
दूसरा हादसा सिंध सूबे के जैकोबाबाद जिले के थल शहर में हुआ। यहां लाहौर जा रही एक यात्री बस तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित होकर सड़क से उतर गई और एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि नौ यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 20 अन्य घायल हो गए।
ये भी पढ़ें: बाढ़ गई, डर रह गया: नेपाल बाढ़ में 1355 मौतों के बाद बच्चों के सामने कौन सा संकट, बचाव अभियान की स्थिति क्या?
चार घायलों की हालत नाजुक
रेस्क्यू अधिकारी के मुताबिक, हादसे में घायल सभी लोगों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें चार घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज किया जा रहा है।