फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israeli Airstrikes in Southern Lebanon Kill Several Persons, Injure Many Amid Rising Tensions With Hezbollah

इस्राइल-लेबनान संघर्ष: दक्षिणी लेबनान में इस्राइली हमले से मची तबाही, नौ की मौत; खतरे में पड़ा युद्धविराम?

Mon, 07 Sep 2026 03:27 PM IST
शिवम गर्ग वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लेबनान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लेबनान Published by: शिवम गर्ग Updated Mon, 07 Sep 2026 03:27 PM IST
सार

दक्षिणी लेबनान में इस्राइली हवाई हमलों से फिर तनाव बढ़ गया है। कफर रुम्मान गांव में हुए दो हमलों में नौ लोगों की मौत और 13 लोग घायल हुए हैं। मृतकों में बच्चा और महिलाएं भी शामिल हैं। यह हमला इस्राइल-हिजबुल्ला युद्धविराम के बीच हुआ है, जिससे समझौते के भविष्य पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

विज्ञापन
Israeli Airstrikes in Southern Lebanon Kill Several Persons, Injure Many Amid Rising Tensions With Hezbollah
इस्राइल-लेबनान संघर्ष - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

दक्षिणी लेबनान में इस्राइल और हिजबुल्ला के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। सोमवार तड़के इस्राइली वायुसेना ने कफर रुम्मान गांव में दो हवाई हमले किए। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, हमलों में कम से कम नौ लोगों की मौत हुई है, जबकि 13 लोग घायल हुए हैं। मृतकों में एक बच्चा और दो महिलाएं शामिल हैं। घायलों में भी चार बच्चे और दो महिलाएं हैं।

विज्ञापन

कफर रुम्मान गांव में इस्राइली हमलों में क्या हुआ?

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, एक हमला एक इमारत पर हुआ, जिसमें आठ लोगों की जान चली गई। वहीं, दूसरे हमले में एक कार को निशाना बनाया गया। इसमें लेबनानी इस्लामिक रिसाला स्काउट एसोसिएशन के एक पैरामेडिक की मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हुए। स्थानीय लोगों के मुताबिक, गांव के बाहरी इलाकों में पहले से ही गोलाबारी को लेकर डर का माहौल था। हमले के बाद गांव के बीच स्थित एक इमारत पूरी तरह तबाह हो गई, जहां परिवार बच्चों के साथ रहते थे।

विज्ञापन

क्या इस्राइल और हिजबुल्ला के बीच युद्धविराम फिर खतरे में है?

ये हमले ऐसे समय हुए हैं जब इस्राइल और हिजबुल्ला के बीच दो महीने से ज्यादा समय पहले युद्धविराम हुआ था। हालांकि, इस समझौते का कई बार उल्लंघन हो चुका है। इस्राइल लेबनान में हवाई हमले करता रहा है, जबकि हिजबुल्ला की ओर से इस्राइली सैनिकों पर ड्रोन हमले किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
  • इस्राइली सेना ने कुछ दिन पहले रणनीतिक रूप से अहम अली ताहेर पहाड़ी पर 'ऑपरेशनल कंट्रोल' होने की बात कही थी।
  • यह पहाड़ी कई गांवों और नबातियेह शहर की ओर जाने वाली प्रमुख सड़कों पर नजर रखने के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जाती है।
  • सोमवार को ही इस्राइली सेना ने देइर अल-जहरानी गांव में एक मकान खाली करने की चेतावनी जारी की थी।
  • इसके कुछ ही समय बाद वहां एक इमारत पर हमला हुआ। हालांकि, इसमें किसी के हताहत होने की तत्काल जानकारी नहीं मिली।

रविवार को भी दक्षिणी लेबनान में इस्राइली हमलों में कम से कम सात लोगों की मौत हुई थी और एक खाली अस्पताल पूरी तरह तबाह हो गया था। लगातार हो रहे हमलों के कारण इलाके में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है।

इस्राइल-लेबनान समझौते के बावजूद तनाव क्यों नहीं थम रहा?

जून में लेबनान और इस्राइल ने अमेरिका की मध्यस्थता में एक रूपरेखा समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। इसके तहत दक्षिणी लेबनान से इस्राइली सैनिकों की वापसी के बदले हिजबुल्ला को निरस्त्र करने की बात कही गई थी। हालांकि, इस समझौते को लागू करने में अब तक बहुत कम प्रगति हुई है। हिजबुल्ला इन वार्ताओं का हिस्सा नहीं है। संगठन ने कहा है कि वह लितानी नदी के उत्तर में मौजूद किसी भी इलाके में अपने हथियार नहीं छोड़ेगा। वहीं, इस्राइली अधिकारियों का कहना है कि जब तक पूरे लेबनान में हिजबुल्ला को निरस्त्र नहीं किया जाता, तब तक वह अपनी सेना वापस नहीं बुलाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed