फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Sri Lanka Updates: protesters will move from important government buildings, Singapore says,- Gotabaya is on a private tour

Sri Lanka Updates: अहम सरकारी इमारतों से हटेंगे सरकार विरोधी प्रदर्शनकारी, सिंगापुर ने कहा- निजी दौरे पर हैं गोतबाया

Fri, 15 Jul 2022 02:39 AM IST
Amit Mandal एजेंसी, कोलंबो।
एजेंसी, कोलंबो। Published by: Amit Mandal Updated Fri, 15 Jul 2022 02:39 AM IST
सार

प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे के इस्तीफे की मांग को लेकर 9 जुलाई को राष्ट्रपति आवास और प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे के निजी आवास पर कब्जा जमा लिया था।

विज्ञापन
Sri Lanka Updates: protesters will move from important government buildings, Singapore says,- Gotabaya is on a private tour
श्रीलंका में प्रदर्शन हुआ तेज - फोटो : ANI

विस्तार

श्रीलंका में सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति आवास और प्रधानमंत्री कार्यालय समेत कुछ अहम प्रशासनिक इमारतों को खाली करने का फैसला किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा हम जगह बदलेंगे लेकिन प्रदर्शन जारी रहेंगे और लक्ष्यों को हासिल कर लेने तक ये नहीं रुकेंगे। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे के इस्तीफे की मांग को लेकर 9 जुलाई को राष्ट्रपति आवास और प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे के निजी आवास पर कब्जा जमा लिया था। वे बुधवार को वे प्रधानमंत्री के कार्यालय में भी घुस गए।

विज्ञापन


अब प्रदर्शनकारियों के एक समूह के प्रवक्ता ने कहा, हम पुरानी संसद (राष्ट्रपति के कार्यालय) और गाले फेस (जहां लंबे समय से प्रदर्शन जारी हैं) के अलावा सभी इमारतों से शांतिपूर्वक हट रहे हैं। हम इन स्थानों पर बने रहेंगे, हम अपने लक्ष्यों को हासिल कर लेने तक प्रदर्शन करते रहेंगे। सरकारी इमारतों में राष्ट्रपति आवास, राष्ट्रपति सचिवालय और पीएम कार्यालय शामिल हैं। 
विज्ञापन


गुटेरस ने श्रीलंकाई नेताओं से की शांतिपूर्ण समझौते की अपील
श्रीलंका में अशांति के बीच संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरस ने कहा कि प्रदर्शनकारियों के संघर्ष और शिकायतों को दूर करना महत्वपूर्ण है। उन्होंने ट्विटर पर श्रीलंका के सभी पार्टी नेताओं से शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक परिवर्तन के लिए समझौता करने का आग्रह किया। गुटेरस ने कहा, मैं श्रीलंका में हालात पर करीबी नजर रखा हुआ हूं और संघर्ष के मूल कारणों व प्रदर्शनकारियों की शिकायतों का समाधान करने का आह्वान करता हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शरण नहीं दी बल्कि निजी दौर पर हैं श्रीलंकन राष्ट्रपति गोतबाया : सिंगापुर 
श्रीलंका में आर्थिक और राजनीतिक संकट के बीच श्रीलंका के राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे बृहस्पतिवार को सिंगापुर पहुंच गए। इससे पहले वह अपने देश से फरार होकर मालदीव पहुंच गए थे। वहीं इस मसले पर सिंगापुर सरकार ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि राजपक्षे यहां निजी यात्रा पर हैं, उन्हें कोई शरण नहीं दी गई है। 

सिंगापुर के विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस बात की पुष्टि हो गई है कि राजपक्षे को सिंगापुर में निजी यात्रा के तौर पर प्रवेश की अनुमति मिली है। बयान में कहा गया कि उन्होंने शरण की कोई मांग नहीं की और न ही उन्हें शरण दी गई है। सिंगापुर आमतौर पर शरण के अनुरोध को मंजूरी नहीं देता है। बृहस्पतिवार शाम 7 बजे राजपक्षे सऊदी एयरलाइंस के विमान एसवी-788 से पहुंचे।  


सबसे खराब आर्थिक हालात
करीब 2.2 करोड़ की आबादी वाला श्रीलंका सात दशकों में सबसे खराब आर्थिक संकट से जूझ रहा है। इस कारण लोग खाद्य पदार्थ, दवा, ईंधन और अन्य जरूरी वस्तुएं खरीदने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। प्रधानमंत्री विक्रमसिंघे ने पिछले सप्ताह कहा था कि श्रीलंका अब दिवालिया हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed