फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Sri Lanka suspects handler of four Lankans arrested in ahmedabad for ISIS links

Sri Lanka: गुजरात में पकड़े गए ISIS आतंकियों के मामले में संदिग्ध हैंडलर की श्रीलंका ने की पहचान, जानें मामला

Tue, 28 May 2024 04:35 PM IST
जलज मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 28 May 2024 04:35 PM IST
सार

19 मई को गुजरात एटीएस ने सरदार वल्लभभाई पटेल हवाईअड्डे से आरोपियों को पकड़ा था। वे हैंडलर के निर्देशों पर भारत में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के मिशन पर थे। चारों आंतकी श्रीलंकाई नागरिक हैं। 

विज्ञापन
Sri Lanka suspects handler of four Lankans arrested in ahmedabad for ISIS links
भारत-श्रीलंका। - फोटो : amarujala

विस्तार

गुजरात के अहमदाबाद से गिरफ्तार हुए चार आतंकियों के मामले में श्रीलंका ने बड़ा खुलासा किया है। श्रीलंकाई मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, श्रीलंका पुलिस ने संदेह जताया है ओसमंड गेरार्ड नाम का व्यक्ति ही उन चारों का हैंडलर था। गेरार्ड 46 साल का है और डेमाटागोडा का निवासी है। वह अक्सर अपना रूप बदलता रहता है। जासूसों को संदेह है कि वही उनका इस्तेमाल करता है।

विज्ञापन

बता दें, 19 मई को गुजरात एटीएस ने सरदार वल्लभभाई पटेल हवाईअड्डे से आरोपियों को पकड़ा था। वे पाकिस्तान स्थित हैंडलर के निर्देशों पर भारत में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के मिशन पर थे। चारों आंतकी श्रीलंकाई नागरिक हैं। 

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो इसी संदिग्ध ने चारों आतंकियों को श्रीलंका से भारत आने में मदद की थी। श्रीलंका पुलिस ने हाल ही में संदिग्ध आरोपी के बारे में जानकारी देने के लिए दो मिलियन नकद पुरस्कार की घोषणा की है। भारत-श्रीलंका के बीच आतंकियों को लेकर सूचनाओं का आदान प्रदान शुरू हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीलंकाई न्याय मंत्री ने की प्रेस वार्ता
एक दिन पहले, श्रीलंका के न्याय मंत्री विजयदास राजपक्षे ने एक प्रेस वर्ता की थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि भारत उनसे अपने कानून के अनुसार निपटेगा। हम इसकी जांच करेंगे कि क्या श्रीलंका में रहते हुए वे किसी आंतंकी गतिविधि में शामिल थे। हम इसकी भी जांच करेंगे कि क्या उन्होंने हमारे देश में किसी समूह की मदद की। 

पुलिस ने कहा- सफल जांच की जा रही है
वहीं, श्रीलंकाई पुलिस प्रमुख देशबंधु टेनाक्लून ने सोमवार कहा था कि जनता को देश में किसी भी संभावित हमले से डरने की ज़रूरत नहीं है। हमने हमेशा जनता को आतंकी गतिविधियों के प्रति सतर्क रहने की चेतावनी दी है। राष्ट्रीय सुरक्षा सुनिश्चित करना हर किसी की जिम्मेदारी है। जनता अगर पुलिस के निर्देशों का निष्ठापूर्वक पालन करें तो डरने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं मामले में दैनिक प्रगति पर नजर रख रहा हूं। एक सफल जांच की जा रही है।

आरोपियों की पहचान हो गई है। इनके नाम ऐसे हैं:-

  1. आरोपी मोहम्मद नुसरत (35)
  2. मोहम्मद फारुख (35)
  3. मोहम्मद नफरान (27)
  4. मोहम्मद रासदीन (43)
जांच दल की मानें तो आरोपियों ने कुबूल किया कि वे पहले प्रतिबंधित कट्टरपंथी आतंकवादी संगठन, नेशनल तौहीद जमात (एनजेटी) से जुड़े थे। बाद में वे पाकिस्तानी हैंडलर अबू बक्र अल बगदादी के संपर्क में आए और आईएस में शामिल हो गए। गतिविधियों को अंजाम देने के लिए लोगों को श्रीलंकाई मुद्रा में 4 लाख रुपये का भुगतान किया गया था। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed