फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   sri lanka security forces on high alert amid ltte commemoration planned

Sri Lanka: लिट्टे के स्मृति दिवस पर श्रीलंकाई सैन्य बल अलर्ट, संगठन को फिर से सक्रिय करने की हो रही कोशिश

Wed, 15 May 2024 01:11 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 15 May 2024 01:11 PM IST
सार

श्रीलंका में सैन्य बलों को सूचना मिली है कि श्रीलंका में तमिल बहुल इलाकों में लिट्टे (लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम) की श्रीलंकाई सरकार से साल 2009 में हुई लड़ाई की याद में 15वां स्मृति दिवस मनाया जा सकता है।

विज्ञापन
sri lanka security forces on high alert amid ltte commemoration planned
श्रीलंकाई सेना अलर्ट पर - फोटो : एएनआई

विस्तार

श्रीलंका में विद्रोही संगठन लिट्टे की याद में तमिल बहुल इलाकों में स्मृति दिवस बनाने की योजना बनाई जा रही है। इसे लेकर श्रीलंका की सेना और पुलिस हाई अलर्ट पर हैं। श्रीलंका में साल 2009 में लिट्टे प्रमुख प्रभाकरण की श्रीलंकाई सेना के साथ हुई लड़ाई में मौत हो गई थी और इसके साथ ही श्रीलंका में अलग तमिल राष्ट्र की मांग को लेकर तीन दशक तक चले सशस्त्र विद्रोह का अंत हो गया था। उसी लड़ाई की याद में श्रीलंका में लिट्टे समर्थक स्मृति दिवस मनाने की योजना बना रहे हैं। हालांकि श्रीलंका की सरकार ने इसके आयोजन पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। 
विज्ञापन


श्रीलंका ने निगरानी के लिए बनाई विशेष टास्क फोर्स
श्रीलंका में सैन्य बलों को सूचना मिली है कि श्रीलंका में तमिल बहुल इलाकों में लिट्टे (लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम) की श्रीलंकाई सरकार से साल 2009 में हुई लड़ाई की याद में 15वां स्मृति दिवस मनाया जा सकता है। इस दौरान लड़ाई में मारे गए लिट्टे समर्थकों और लड़ाकों को याद किया जाएगा। हालांकि श्रीलंका की फिलहाल सेना की तैनाती की कोई योजना नहीं है, लेकिन सेना और पुलिस की विशेष टास्क फोर्स पूरे देश में इस आयोजन पर नजर रखेंगी। श्रीलंका में 15 मई से लेकर 20 मई तक लिट्टे का स्मृति दिवस मनाया जाएगा। 
विज्ञापन


तमिल बहुल जाफना पर खास नजर
श्रीलंकाई सुरक्षा बलों का कहना है कि उन्हें ऐसी सूचनाएं मिली हैं कि लिट्टे के स्मृति दिवस कार्यक्रम में कई जगह लिट्टे समर्थक साहित्य बांटा जा रहा है। कई कार्यक्रमों में लिट्टे को फिर से खड़ा करने की बात की अपील की गई। आरोप है कि भारत में भी लिट्टे को सक्रिय करने की कोशिश हो रही है। लिट्टे की शुरुआत साल 1983 में हुई थी, करीब तीन दशकों तक सशस्त्र संघर्ष के बाद साल 2009 में श्रीलंकाई सेना ने तमिल विद्रोही संगठन को कुचल दिया। तमिल नेताओं और संगठनों का कहना है कि लिट्टे स्मृति दिवस पर सिर्फ उन लोगों को याद करने के लिए आयोजित किया जा रहा है, जिन्होंने संघर्ष में अपनी जान दी। वहीं श्रीलंकाई पुलिस ने साफ कर दिया है कि अगर किसी भी संगठन या व्यक्ति ने लिट्टे के स्मृति दिवस को मनाने की कोशिश की तो उसे गिरफ्तार करके जेल में डाल दिया जाएगा। श्रीलंकाई पुलिस ने आदेश के उल्लंघन के आरोप में कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया है। खासकर श्रीलंका में तमिल बहुल जाफना में श्रीलंकाई पुलिस की विशेष नजर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed