फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Sri Lanka President Gotabaya Rajapaksa appoints the interim cabinet

श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने अंतरिम मंत्रिमंडल की नियुक्ति की

Fri, 22 Nov 2019 03:35 PM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: देव कश्यप Updated Fri, 22 Nov 2019 03:35 PM IST
विज्ञापन
Sri Lanka President Gotabaya Rajapaksa appoints the interim cabinet
Sri Lanka President Gotabaya Rajapaksa - फोटो : ANI

श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने शुक्रवार को अंतरिम मंत्रिमंडल की नियुक्ति की, जो अगले संसदीय चुनाव तक सरकार का संचालन करेगा। मंत्रिमंडल में 16 सदस्य हैं। राष्ट्रपति के भाई महिंदा राजपक्षे (74) और चमल राजपक्षे (77), दो तमिल भाषी और एक महिला इसमें शामिल हैं।

विज्ञापन


शपथ ग्रहण समारोह के दौरान गोटबाया राजपक्षे ने कहा, ‘यह एक अंतरिम सरकार है।’ उन्होंने बताया कि राज्यमंत्रियों की नियुक्ति अगले हफ्ते की जाएगी। राष्ट्रपति होने के नाते राजपक्षे मंत्रालयों को अपने पास नहीं रख सकते हैं, लेकिन वह मंत्रिमंडल के प्रमुख हैं।
विज्ञापन


नए मंत्रिमंडल में प्रधानमंत्री पद पर महिंदा राजपक्षे को नियुक्त किया गया है। उन्हें रक्षा मंत्रालय और वित्त मंत्रालय का भी प्रभार दिया गया है जबकि चमल राजपक्षे के पास व्यापार एवं खाद्य सुरक्षा मंत्रालय का प्रभार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्क्सवादी विचारधारा के नेता 70 वर्षीय गुणवर्द्धना को विदेश मंत्री बनाया गया है। अगला संसदीय चुनाव अगस्त 2020 के बाद होना है। प्रधानमंत्री को केवल तब ही हटाया जा सकता है जब उन्होंने इस्तीफा दिया हो, लेकिन गोटबाया की जीत के बाद नए संसदीय चुनाव की जरूरत महसूस होने लगी है ताकि नए राष्ट्रपति अपनी सरकार का गठन कर सकें।

गोटबाया वर्तमान संसद को भंग कर फरवरी 2020 के बाद समयपूर्व चुनाव करवा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed