फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Sri Lanka police arrests wanted handler of 4 ISIS suspects detained in India

Sri Lanka: श्रीलंका पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गुजरात में गिरफ्तार ISIS संदिग्धों के हैंडलर को किया गिरफ्तार

Sat, 01 Jun 2024 12:43 PM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: काव्या मिश्रा Updated Sat, 01 Jun 2024 12:43 PM IST
सार

19 मई को गुजरात आतंकवाद निरोधक दस्ते ने सरदार वल्लभभाई पटेल हवाईअड्डे से आईएसआईएस से संबंध रखने वाले चार श्रीलंकाई नागरिकों को पकड़ा था।

विज्ञापन
Sri Lanka police arrests wanted handler of 4 ISIS suspects detained in India
भारत-श्रीलंका। - फोटो : amarujala

विस्तार

गुजरात के अहमदाबाद से हाल ही में गिरफ्तार किए गए चार श्रीलंकाई नागरिकों पर आईएसआईएस से जुड़े होने का आरोप है। बताया जा रहा था कि वे पाकिस्तान स्थित हैंडलर के निर्देशों पर भारत में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के मिशन पर थे। हालांकि अब इस मामले में श्रीलंका पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। उसने वांछित हैंडलर को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


20 लाख रुपये का था एलान
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कोलंबो में आपराधिक जांच विभाग ने जेरार्ड पुष्पराजा उस्मान को गिरफ्तार किया है। श्रीलंका पुलिस ने हाल ही में उसके ठिकाने के बारे में किसी भी जानकारी के लिए 20 लाख रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की थी।
विज्ञापन


यह है मामला
बता दें, 19 मई को गुजरात आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने सरदार वल्लभभाई पटेल हवाईअड्डे से आईएसआईएस से संबंध रखने वाले चार श्रीलंकाई नागरिकों को पकड़ा था। श्रीलंकाई सुरक्षा बलों को संदेह है कि 46 वर्षीय संदिग्ध ने चार श्रीलंकाई नागरिकों के हैंडलर के रूप में काम किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले पकड़े गए चारों आरोपी-

  1. आरोपी मोहम्मद नुसरत (35)
  2. मोहम्मद फारुख (35)
  3. मोहम्मद नफरान (27)
  4. मोहम्मद रासदीन (43)

जांच दल की मानें तो आरोपियों ने कुबूल किया कि वे पहले प्रतिबंधित कट्टरपंथी आतंकवादी संगठन, नेशनल तौहीद जमात (एनजेटी) से जुड़े थे। बाद में वे पाकिस्तानी हैंडलर अबू बक्र अल बगदादी के संपर्क में आए और आईएस में शामिल हो गए। गतिविधियों को अंजाम देने के लिए लोगों को श्रीलंकाई मुद्रा में चार लाख रुपये का भुगतान किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed