फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Sri Lanka: Petrol and diesel prices increased by 50 to 75 rupees per liter, Petrol Rs 254 per liter, diesel Rs 214 per liter Now, Know Here All About

यूक्रेन संकट का असर : श्रीलंका में पेट्रोल 254 रुपये प्रति लीटर हुआ, डीजल के दाम भी 50 से 75 रुपये प्रति लीटर तक बढ़े

Sat, 12 Mar 2022 12:21 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, कोलंबो।
एजेंसी, कोलंबो। Published by: योगेश साहू Updated Sat, 12 Mar 2022 12:21 AM IST
सार

यूक्रेन पर रूसी हमले के बाद पश्चिमी देश रूस पर प्रतिबंध लगा रहे हैं इसके कारण भी तेल और गैस के दाम बढ़ रहे हैं। एक तेल कंपनी के प्रबंध निदेशक ने कहा कि तेल की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऊंची कीमतों के कारण हमें अभी बहुत घाटा उठाना पड़ रहा है, ऐसे में कीमतें बढ़ाने के अलावा और कोई विकल्प नहीं है। दाम बढ़ाने के बावजूद भारी घाटा वहन करना होगा।

विज्ञापन
Sri Lanka: Petrol and diesel prices increased by 50 to 75 rupees per liter, Petrol Rs 254 per liter, diesel Rs 214 per liter Now, Know Here All About
पेट्रोल-डीजल के दाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसी) की श्रीलंका में सहयोगी कंपनी ने एक बार फिर पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतें बढ़ा दी हैं। एक महीने में तीसरी बार यह बढ़ोतरी की गई है। लंका इंडियन ऑयल कंपनी (एलआईओसी) ने कहा, डीजल के दाम 75 रुपये प्रति लीटर व पेट्रोल के 50 रु. प्रति लीटर बढ़ाए गए हैं। अब देश में पेट्रोल 254 रुपये प्रति लीटर और डीजल 214 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

विज्ञापन


कंपनी का कहना है कि श्रीलंकाई रुपये की कीमत में भारी गिरावट के कारण उसने यह फैसला किया है। बढ़ी हुई कीमतें आज से ही लागू हो गई है। एलआईओसी के प्रबंध निदेशक मनोज गुप्ता ने कहा, सात दिन के भीतर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले श्रीलंकाई रुपये में 57 रुपये की गिरावट आई है। तेल और गैसोलिन उत्पादों की कीमतों पर इसका सीधा असर पड़ा है। 
विज्ञापन


यूक्रेन पर रूसी हमले के बाद पश्चिमी देश रूस पर प्रतिबंध लगा रहे हैं इसके कारण भी तेल और गैस के दाम बढ़ रहे हैं। गुप्ता ने कहा, ‘‘तेल की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऊंची कीमतों के कारण हमें अभी बहुत घाटा उठाना पड़ रहा है, ऐसे में कीमतें बढ़ाने के अलावा और कोई विकल्प नहीं है। दाम बढ़ाने के बावजूद भारी घाटा वहन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कच्चे तेल के दाम बढ़े
एलआईओसी को श्रीलंका सरकार से कोई सब्सिडी नहीं मिलती है। मनोज गुप्ता ने कहा, रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमत हाल में 139 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गई थी। भारत में दिवाली के बाद से पेट्रोल-डीजल के भाव नहीं बदले हैं जबकि इस दौरान कच्चे तेल में काफी तेजी आ चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed