फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Sri Lanka Parliament Speaker Abeywardena said India helped in crisis He is trustworthy friend

Sri Lanka: ‘भारत मदद न करता तो देश में एक तरह का नरंसहार होता’, आर्थिक मदद पर बोले श्रीलंकाई संसद के अध्यक्ष

Sat, 08 Jul 2023 03:55 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 08 Jul 2023 03:55 AM IST
सार

श्रीलंका संसद अध्यक्ष महिंदा यापा अबेवर्धने ने कहा कि भारत ने वित्तीय संकट के दौरान हमें बचाया। नहीं तो श्रीलंका में एक तरह का नरसंहार होता। श्रीलंका और भारत सांस्कृतिक, राष्ट्रीय और नीतिगत रूप से काफी करीब से जुड़े हैं। इन सबसे बढ़कर भारत श्रीलंका का भरोसेमंद दोस्त रहा है।

विज्ञापन
Sri Lanka Parliament Speaker Abeywardena said India helped in crisis He is trustworthy friend
श्रीलंका के संसद अध्यक्ष महिंदा यापा अबेवर्धने - फोटो : Social Media

विस्तार

श्रीलंकाई संसद अध्यक्ष ने आर्थिक सहायता मुहैया कराने के लिए भारत को धन्यवाद कहा है। सांसद ने कोलंबो और दिल्ली को एक दूसरे का भरोसेमंद मित्र बताया है। बता दें, पिछले आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका को भारत ने नेबरहुड फर्स्ट नीति के तहत कई क्रेडिट लाइनों और मुद्रा समर्थन के माध्यम से 4 बिलियन अमरीकी डालर की बहु-आयामी सहायता प्रदान की थी।

विज्ञापन

भारत मदद तो श्रीलंका में एक तरह का नरसंहार होता
श्रीलंका सरकार ने इंडियन ट्रेवल कांग्रेस के सदस्यों के लिए रात्रिभोज की मेजबानी की। इस दौरान संसद अध्यक्ष महिंदा यापा अबेवर्धने ने कहा कि भारत ने वित्तीय संकट के दौरान हमें बचाया। नहीं तो श्रीलंका में एक तरह का नरसंहार होता। श्रीलंका और भारत सांस्कृतिक, राष्ट्रीय और नीतिगत रूप से काफी करीब से जुड़े हैं। इन सबसे बढ़कर भारत श्रीलंका का भरोसेमंद दोस्त रहा है। मुसीबत के समय भारत ने हमेशा मदद की है। भारत हमारे ऋणों के पुनर्गठन को 12 साल के लिए बढ़ाने को तैयार है। इतिहास में किसी ने हमारी ऐसी मदद नहीं की और न ही ऐसे मदद की हमने उम्मीद की थी।

विज्ञापन

हम भारत के साथ जुड़े हैं
संसद अध्यक्ष ने कहा कि हम पर आई मुसीबत से भारत ने ही हमें बचाया है। अध्यक्ष ने श्रीलंका में भारतीय राजदूत गोपाल बागले का जिक्र करते हुए कहा कि आपके राजदूत हमारे बहुत करीबी दोस्त हैं। हमें उनसे प्यार है। हम उनका सम्मान करते हैं। सिंह और सिंघे की बीच समानता के बारे में उन्होंने कहा कि इससे यह समझ आता है कि हम आनुवंशिक रूप से भारत से जु़ड़े हैं। भारत हमारे लिए कोई नया देश नहीं है। यह हमारे देश के लोकाचार का हिस्सा है। हमारे जीवन का हिस्सा है। हमारे दिल का हिस्सा है। हम यहां आपका स्वागत करने, आपका सम्मान करने के लिए यहां आए हैं। हम बिना किसी झिझक के भारत के साथ जुड़ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान श्रीलंका में भारतीय राजदूत गोपाल बागले, श्रीलंका के पर्यटन और भूमि मंत्री हरिन फर्नांडो और श्रीलंका सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed