SL: श्रीलंकाई नौसेना ने फिर 11 भारतीय मछुआरों को पकड़ा, इस साल समुद्री सीमा पार करने के आरोप में 333 गिरफ्तार
बताया गया है कि इन मछुआरों के ट्रॉलर को श्रीलंका के उत्तरी प्रांत में जाफना के करीब पॉइंट ऑफ पेड्रो के करीब मछली पकड़ने के दौरान गिरफ्तार किया गया। जिन लोगों को पकड़ा गया, उन्हें आगे की कार्रवाई के लिए कांकेसंथुराई फिशिंग हार्बर लाया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बताया गया है कि इन मछुआरों के ट्रॉलर को श्रीलंका के उत्तरी प्रांत में जाफना के करीब पॉइंट ऑफ पेड्रो के करीब मछली पकड़ने के दौरान गिरफ्तार किया गया। जिन लोगों को पकड़ा गया, उन्हें आगे की कार्रवाई के लिए कांकेसंथुराई फिशिंग हार्बर लाया गया। आधिकारिक रिलीज के मुताबिक, इस साल श्रीलंका 333 भारतीयों को गिरफ्तार कर चुका है। वहीं, 45 से ज्यादा ट्रॉलर्स की जब्ती भी की गई है।
इस बीच तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने एक बार फिर भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर को चिट्ठी लिखकर 11 मछुआरों की गिरफ्तारी के मामले में दखल देने की मांग की है। स्टालिन ने इसमें कहा, ‘‘मैं तमिलनाडु के मछुआरों को पकड़े जाने की एक और घटना पर गंभीर चिंता के साथ आपको पत्र लिख रहा हूं।’’
उन्होंने बताया कि मछुआरों को नागपट्टिनम जिले के कोडियाकराई के दक्षिण-पूर्व में मछली पकड़ते समय गिरफ्तार किया गया। स्टालिन ने कहा, ‘‘मैंने इस बात पर जोर दिया है कि ऐसी घटनाएं बार-बार हो रही हैं, जो चिंता पैदा करती हैं। अकेले 2024 में, श्रीलंकाई नौसेना ने कठोर कार्रवाई की है। तमिलनाडु में मछुआरों को इसके चलते भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे उनका जीवनयापन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।’’
मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके अलावा, पिछले दो सप्ताह में श्रीलंका के अज्ञात व्यक्तियों द्वारा समुद्र में मछुआरों पर हमले की कुछ घटनाएं हुई हैं और इस मुद्दे को तत्काल हल करने की आवश्यकता है।