{"_id":"5cc05315bdec22144003044f","slug":"sri-lanka-hand-over-mortal-remains-of-9-indians-killed-in-sri-lanka-easter-blasts","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीलंका ने धमाकों में मारे गए नौ भारतीयों के अवशेष भारत को सौंपे","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
श्रीलंका ने धमाकों में मारे गए नौ भारतीयों के अवशेष भारत को सौंपे
Wed, 24 Apr 2019 05:44 PM IST
तिवारी अभिषेक
भाषा, कोलंबो
भाषा, कोलंबो
Published by: तिवारी अभिषेक
Updated Wed, 24 Apr 2019 05:44 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
श्रीलंका ने रविवार को हुये बम धमाकों में मारे गए दस भारतीयों में से नौ के अवशेष भारत भेज दिये हैं। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। इन हमलों की वजह से मृतकों की संख्या बढ़कर 359 हो गई है। इनमें 10 भारतीय थे।
विज्ञापन
भारतीय उच्चायोग ने ट्वीट कर इन भारतीयों के अवशेष वापस भेजे जाने का ब्यौरा दिया है। इनमें एसआर नागराज, एच शिवकुमार, केजी हनुमंतरीयप्पा, केएम लक्ष्मीनारायण, एम रंगप्पा, वी. तुलसी राम, ए. मारेगौड़ा, एच. पुत्ताराजू और आर. लक्ष्मण गौड़ा शामिल हैं।
विज्ञापन
इन नौ भारतीयों के अवशेषों को चार अलग अलग विमानों से भेजा जा गया और ये विमान बंगलुरू और हैदराबाद पहुंचे। पुलिस प्रवक्ता रूआन गुणाशेखरा ने बताया कि हमलों के सिलसिले में 60 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस घटना में 500 से अधिक घायल हुये हैं।
विज्ञापन
इस हमले में मारे गए कम से कम 34 विदेशी नागरिकों की पहचान की जा चुकी है। इनमें दस भारतीयों के अलावा तीन डेनमार्क से और जापान, नीदरलैंड, पुर्तगाल, बांग्लादेश, स्पेन के एक-एक नागरिक थे। चीन, सऊदी अरब, तुर्की के दो-दो नागरिकों के अलावा ब्रिटेन के छह नागरिक भी मृतकों में शामिल थे। इनके अलावा 14 अन्य विदेशियों का पता नहीं चल सका है।
घटना में घायल 16 विदेशियों का कोलंबो नेशनल हॉस्पिटल और निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इन हमलों की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट आतंकी समूह ने ली है। रविवार को गिरजाघरों और महंगे होटलों में सात आत्मघाती हमलावरों ने इन सिलसिलेवार धमाकों को अंजाम दिया गया था।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन