{"_id":"615a24348ebc3e09e41199bc","slug":"sri-lanka-foreign-secretary-harsh-shringla-visited-the-iconic-jaffna-cultural-centre-built-with-indian-grant-assistance","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीलंका दौरा: विदेश सचिव श्रृंगला पहुंचे जाफना, पलाली हवाई अड्डे पर विकास कार्यों की ली जानकारी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
श्रीलंका दौरा: विदेश सचिव श्रृंगला पहुंचे जाफना, पलाली हवाई अड्डे पर विकास कार्यों की ली जानकारी
Mon, 04 Oct 2021 03:16 AM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 04 Oct 2021 03:16 AM IST
सार
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि श्रृंगला की प्रमुख राजनीतिक मुलाकातें आज राजधानी में होनी हैं। इसके साथ ही कई करार भी होने की संभावना है।
विज्ञापन
हर्षवर्धन श्रृंगला (फाइल फोटो)
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत के विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला श्रीलंका के दौरे पर हैं। इस दौरान वह तमिल बहुल इलाके जाफना के पलाली हवाई अड्डे पर पहुंचे, यहां उन्होंने स्थानीय अधिकारियों से विकास कार्यों के बारे में जाना। श्रृंगला का यह चार दिन का विदेशी दौरा है, वह शनिवार को श्रीलंका पहुंचे थे।
विज्ञापन
अपनी इस यात्रा के दौरान श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे और प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे सहित शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात करेंगे और भारत और श्रीलंका के बीच द्विपक्षीय संबंधों के बारे में चर्चा करेंगे।
विज्ञापन
कोरोना के कारण इस काम में आ गई थी बाधा
भारत के लिए जाफना के पलाली हवाईअड्डे पर चल रहा निर्माण कार्य काफी अहम है। भारत ने इस कार्य के लिए 2019 में श्रीलंका को 30 करोड़ श्रीलंकाई रुपये दिए थे। नवंबर 2019 में श्रीलंका द्वारा पलाली को अपने तीसरे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के रूप में नामित करने के बाद भारत की एलायंस एयर ने पलाली और चेन्नई के बीच दो साप्ताहिक उड़ानें चलाई थीं। हालांकि कोरोना के कारण इस काम में बाधा आ गई थी लेकिन अब फिर से तेजी से हो रहा है।
विज्ञापन
साथ ही श्रृंगला ने जाफना सांस्कृतिक केंद्र का भी दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि इस सांस्कृतिक केंद्र को भारत सरकार द्वारा एक करोड़ अमेरिकी डॉलर के अनुदान से बनाया गया है और आगे बताया कि भारत सरकार पांच साल की अवधि के लिए इस इमारत के रखरखाव में मदद करेगी।
बौद्ध मंदिर को बताया भारत के लिए भी आध्यात्मिक महत्व का स्थल
विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने कैंडी स्थित प्रसिद्ध बौद्ध मंदिर (दंत मंदिर) के दर्शन किए और देश के सबसे प्रमुख बौद्ध मंदिर में आशीर्वाद प्राप्त करने के बाद उन्होंने कहा कि यह न केवल श्रीलंका के लिए बल्कि भारत के लिए भी आध्यात्मिक महत्व का स्थल है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि श्रृंगला की प्रमुख राजनीतिक मुलाकातें आज को राजधानी में होनी हैं। इसके बाद वे श्रीलंका की तमिल पार्टी से भी मुलाकात करेंगे।