{"_id":"5ccecd74bdec22070871324e","slug":"sri-lanka-extruded-600-foreign-nationals-including-200-maulana-after-easter-attacks","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईस्टर हमलों के बाद श्रीलंका ने 200 मौलानाओं समेत 600 विदेशी नागरिकों को देश से निकाला","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ईस्टर हमलों के बाद श्रीलंका ने 200 मौलानाओं समेत 600 विदेशी नागरिकों को देश से निकाला
Sun, 05 May 2019 05:18 PM IST
Gaurav Pandey
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Gaurav Pandey
Updated Sun, 05 May 2019 05:18 PM IST
विज्ञापन
धमाकों से दहला श्रीलंका (फाइल फोटो)
ईस्टर आत्मघाती बम धमाकों के बाद से श्रीलंका अब तक 200 मौलानाओं समेत 600 से ज्यादा विदेशी नागरिकों को निष्कासित कर चुका है। एक मंत्री ने रविवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
गृह मंत्री वाजिरा अभयवर्धने ने कहा कि ये मौलाना वैध रूप से देश में आए थे, लेकिन हमलों के बाद हुई सुरक्षा जांच में पाया गया कि वह वीजा खत्म होने के बावजूद देश में रह रहे थे। इसके लिये उनपर जुर्माना लगाकर देश से निष्कासित कर दिया गया।
विज्ञापन
अभयवर्धने ने कहा, 'देश में सुरक्षा की ताजा स्थिति को ध्यान में रखते हुए हमने वीजा प्रणाली की समीक्षा की और धार्मिक शिक्षकों के लिये वीजा प्रतिबंध को कड़ा करने का निर्णय लिया।' उन्होंने कहा, 'निष्कासित किए गए लोगों में 200 मौलाना हैं।'
विज्ञापन
गौरतलब है कि श्रीलंका में 21 अप्रैल को ईस्टर के मौके पर हुए बम धमाकों में 257 लोगों की मौत हो गई थी और 500 से ज्यादा घायल हो गए थे। इन हमलों को स्थानीय मौलाना ने अंजाम दिया था, जिसने हमले से पहले पड़ोसी देश भारत का दौरा कर जिहादियों से संपर्क बनाए थे। हमले की जिम्मेदारी एक स्थानीय जिहादी समूह ने ली थी।