फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Sri lanka Crisis: Protesters storm SriLanka President's official residence, President is not at the official residence and his whereabouts are unknown

Sri Lanka Crisis: श्रीलंका में अब सरकार विरोधी प्रदर्शनों में उतरे बौद्ध भिक्षु, प्रदर्शनकारियों ने कब्जाया राष्ट्रपति राजपक्षे का आवास

Sat, 09 Jul 2022 01:55 PM IST
Harendra Chaudhary वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 09 Jul 2022 01:55 PM IST
सार

बौद्ध भिक्षुओं के आंदोलन को राष्ट्रपति राजपक्षे के लिए तगड़ा झटका माना जा रहा है। नवंबर 2019 में हुए चुनाव में भिक्षुओं ने उन्हें अपना पुरजोर समर्थन दिया था। दो करोड़ 20 लाख आबादी वाले श्रीलंका में बहुसंख्यक सिंहली समुदाय बौद्ध धर्म को मानता है। इसलिए भिक्षुओं का समर्थन महत्वपूर्ण समझा जाता है...

विज्ञापन
Sri lanka Crisis: Protesters storm SriLanka President's official residence, President is not at the official residence and his whereabouts are unknown
श्रीलंका- राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के निवास पर विरोध प्रदर्शन - फोटो : Agency

विस्तार

श्रीलंका के प्रभावशाली बौद्ध भिक्षुओं ने राष्ट्रपति गोटबया राजपक्षे के इस्तीफे पर जोर डालने के लिए नए सिरे से आंदोलन शुरू कर दिया है। शनिवार को प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति राजपक्षे के सरकारी आवास पर कब्जा कर लिया। हालांकि राष्ट्रपति गोटबया ने राजपक्षे प्रदर्शनकारियों के पहुंचने से पहले ही आवास छोड़ दिया था। शनिवार को राष्ट्रपति के सरकारी आवास के करीब गॉल फेस पर विशाल जन प्रदर्शन आयोजित किया गया था। प्रदर्शन में हिस्सा लेने के लिए सोशल मीडिया पर जोरदार मुहिम चलाई जा रही थी और देश भर के लोगों से इसमें पहुंचने की अपील की गई।

विज्ञापन

सरकार ने की रोकने की कोशिश

इस प्रदर्शन को रोकने के लिए राजपक्षे सरकार की न्यायपालिका की आड़ लेने की कोशिश कामयाब नहीं हो सकी है। पुलिस ने एक अदालत में अर्जी देकर इस प्रदर्शन पर रोक लगाने की गुजारिश की थी। लेकिन गुरुवार को अदालत ने वो याचिका ठुकरा दी। इससे विरोध प्रदर्शन का रास्ता खुल गया है। अब शनिवार को कोलंबो में आम जन जीवन के अस्त-व्यस्त हो जाने का अनुमान लगाया गया है।

विज्ञापन


इस बीच बौद्ध भिक्षुओं ने अपना अभियान शुरू कर दिया है। गुरुवार को वे वट्टाला नाम की जगह से 12 किलोमीटर पैदल चलते हुए कोलंबो फोर्ट पहुंचे। बीते अप्रैल से राष्ट्रपति राजपक्षे यहीं रह रहे हैं। अप्रैल में उग्र भीड़ ने राष्ट्रपति के निजी आवास को घेर लिया था। उसके बाद राजपक्षे सपरिवार कोलंबो फोर्ट आ गए थे। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक गुरुवार को पैदल मार्च में तकरीबन 100 भिक्षु शामिल थे। लेकिन एक अदालती आदेश के कारण उनके मार्च को बीच में रोक दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तब उन भिक्षुओं ने भूख हड़ताल शुरू कर दी। बौद्ध भिक्षु उलापने समंगला थेरो ने इकट्ठा हुए भिक्षुओं को संबोधित करते हुए कहा- ‘ईंधन संकट के बावजूद बौद्ध भिक्षु यहां पहुंचे हैं। वे देश और इतिहास के प्रति अपना कर्त्तव्य निभाने के लिए यहां आए हैं। इसलिए कोर्ट का आदेश लाकर उन्हें रोकने की कोशिश ना की जाए।’

बौद्ध भिक्षुओं ने पहले किया का राजपक्षे का समर्थन

बौद्ध भिक्षुओं के आंदोलन को राष्ट्रपति राजपक्षे के लिए तगड़ा झटका माना जा रहा है। नवंबर 2019 में हुए चुनाव में भिक्षुओं ने उन्हें अपना पुरजोर समर्थन दिया था। दो करोड़ 20 लाख आबादी वाले श्रीलंका में बहुसंख्यक सिंहली समुदाय बौद्ध धर्म को मानता है। इसलिए भिक्षुओं का समर्थन महत्वपूर्ण समझा जाता है। कुछ राजनीतिक पर्यवेक्षकों की राय है कि देश में महंगाई और जरूरी चीजों के अभाव के कारण जनमत का एक बड़ा हिस्सा राजपक्षे परिवार से निकटता के कारण भिक्षुओं के खिलाफ होने लगा था। इसीलिए अब बौद्ध भिक्षु सरकार विरोधी रुख अपनाने को मजबूर हो गए हैं।

समंगला थेरो ने दावा किया कि उनके सरकार विरोधी अभियान को देश भर के तमाम बौद्ध भिक्षुओं का समर्थन हासिल है। उन्होंने कहा- ‘अभी तो यह शुरुआत है। आने वाले दिनों में विरोध स्थल पर पहुंचने वाले भिक्षुओं की संख्या बढ़ती चली जाएगी।’



देश में गहराते आर्थिक संकट के कारण तीन महीने पहले श्रीलंका में ‘गोटा गो होम’ (गोटबया वापस जाओ) आंदोलन शुरू हुआ था। तब से यह लगातार जारी है। लेकिन एक लंबे अंतराल के बाद अब शनिवार को इस आंदोलन का एक बड़ा कार्यक्रम कोलंबो में आयोजित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed