फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Sri Lanka 22nd constitutional amendment gets clearance from Supreme Court

Sri Lanka: सुप्रीम कोर्ट ने 22वें संविधान संशोधन को दी मंजूरी, घट जाएंगी राष्ट्रपति की शक्तियां

Wed, 07 Sep 2022 04:54 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, कोलंबो।
एजेंसी, कोलंबो। Published by: देव कश्यप Updated Wed, 07 Sep 2022 04:54 AM IST
सार

संसद के अध्यक्ष महिंदा यापा अभयवर्धने ने कहा कि संविधान के 22वें संशोधन को संसद में दो-तिहाई बहुमत तथा विधेयक के खंड 2 और 3 को राष्ट्रव्यापी जनमत संग्रह के बाद ही अपनाया जा सकता है। अदालत द्वारा दिए गए फैसले के संदर्भ में 10 याचिकाएं लगाई गई थीं। 

विज्ञापन
Sri Lanka 22nd constitutional amendment gets clearance from Supreme Court
Ranil Wickremesinghe - फोटो : Twitter

विस्तार

श्रीलंका की सर्वोच्च अदालत ने व्यवस्था दी है कि संविधान में 22वें संशोधन के प्रावधान वाले विधेयक को संसद में दो-तिहाई बहुमत के साथ अपनाया जा सकता है और विधेयक के कुछ खंडों पर देशव्यापी जनमत संग्रह की आवश्यकता है। संसद के अध्यक्ष ने मंगलवार को यह घोषणा की।

विज्ञापन

 
22वें संशोधन विधेयक को देश के मंत्रिमंडल ने मंजूरी दी थी और गत माह उसे अधिसूचित किया गया था। इसका मूल नाम 21-ए था और इसका मकसद 20-ए को हटाना था। इसके तहत पूर्व राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे को व्यापक अधिकार मिले थे। 22वें संशोधन का मकसद संसद को अधिक अधिकार प्रदान करना है। यह संशोधन विधेयक देश में चल रही आर्थिक उथल-पुथल के बीच तैयार किया गया था।
विज्ञापन


संसद के अध्यक्ष महिंदा यापा अभयवर्धने ने कहा कि संविधान के 22वें संशोधन को संसद में दो-तिहाई बहुमत तथा विधेयक के खंड 2 और 3 को राष्ट्रव्यापी जनमत संग्रह के बाद ही अपनाया जा सकता है। अदालत द्वारा दिए गए फैसले के संदर्भ में 10 याचिकाएं लगाई गई थीं। विदेश मंत्री अली साबरी ने कहा कि 22-ए को जल्द ही संसद में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विपक्ष ने कहा, आईएमएफ सौदा संसद में रखें
श्रीलंकाई मुख्य विपक्ष ने मंगलवार को सरकार से कहा कि यदि उसे आईएमएफ अनुशंसित आर्थिक सुधारों के लिए समर्थन की जरूरत है तो संसद में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के साथ हुए समझौते को पेश करें। बता दें कि एक सितंबर को आईएमएफ ने करीब 2.9 अरब डॉलर की विस्तारित फंड सुविधा के तहत 48 माह की व्यवस्था के साथ एक कर्मचारी स्तरीय समझौता किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed