फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Spokesman for Iran's armed forces warns Trump against taking action against Khamenei

Iran-US Tension: खामेनेई को लेकर ईरान ने दी धमकी; ट्रंप बोले- मेरी हत्या हुई तो पूरी तरह दुनिया से मिटा देंगे

Wed, 21 Jan 2026 01:15 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ल डेस्क, अमर उजाला, दुबई।
वर्ल्ल डेस्क, अमर उजाला, दुबई। Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 21 Jan 2026 01:15 AM IST
सार

Iran: ईरानी सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई पर अमेरिकी राष्ट्रपति की टिप्पणी के बाद ईरान ने कड़ा रुख अपनाते हुए अमेरिका को गंभीर नतीजों की चेतावनी दी है। बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी विमानवाहक पोत की पश्चिम एशिया की ओर बढ़ रहा है। पढ़ें रिपोर्ट- 

विज्ञापन
Spokesman for Iran's armed forces warns Trump against taking action against Khamenei
अयातुल्ला अली खामेनेई - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

ईरानी सेना के एक प्रवक्ता ने मंगलवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई के खिलाफ किसी भी तरह की कार्रवाई को लेकर चेतावनी दी। यह चेतावनी ट्रंप की ओर से खामेनेई के करीब चालीस साल के शासन का अंत करने की बात कहे जाने के कुछ दिनों बाद आई है। 
विज्ञापन

 
ईरानी सेना के प्रवक्ता ने क्या कहा?
सेना के प्रवक्ता जनरल अबोलफजल शेकर्ची ने कहा, ट्रंप जानते हैं कि अगर हमारे नेता की ओर आक्रामकता का हाथ बढ़ाया गया तो हम न सिर्फ उस हाथ को काट देंगे, बल्कि उनकी पूरी दुनिया को आग के हवाले कर देंगे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: चिंताजनक: माइक्रोप्लास्टिक से महासागर खो रहे कार्बन सोखने की ताकत, धरती की प्राकृतिक सुरक्षा हो रही कमजोर
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप ने ईरान और खामेनेई पर क्या कहा था?
ट्रंप ने शनिवार को एक इंटरव्यू दिया। इसमें उन्होंने खामेनेई को एक बीमार व्यक्ति बताया। ट्रंप ने कहा कि खामेनेई को अपना देश ठीक से चलाना चाहिए और लोगों की हत्या बंद करनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा था कि ईरान में अब नए नेतृत्व की तलाश करने का समय आ गया है। इसके बाद ट्रंप ने ईरान के लिए दो लक्ष्मण रेखाएं खींच दीं हैं- शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों की हत्या और प्रदर्शनों के बाद तेहरान द्वारा बड़े पैमाने पर फांसी देना।


पश्चिम एशिया की ओर क्यों जा रहा अमेरिकी विमानवाहक पोत?
जहाजों की आवाजाही से जुड़े आंकड़ों के अनुसार, अमेरिकी विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन मंगलवार तक मलक्का जलडमरूमध्य से गुजरा, जो हाल के दिनों में दक्षिण चीन सागर में तैनात था। कई अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स में नाम न छापने की शर्त पर अधिकारियों के हवाले से बताया गया कि यह पोत पश्चिम एशिया की ओर जा रहा है। हालांकि, इसके विमान वहां पहुंचने में अभी कुछ दिन और लग सकते हैं।

ये भी पढ़ें: लंदन के स्कूल में आठ साल के छात्र के माथे पर तिलक को लेकर विवाद, माता-पिता ने लगाया धार्मिक भेदभाव का आरोप

अमेरिका स्थित ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट्स न्यूज एजेंसी ने मंगलवार को कहा कि प्रदर्शनों में मरने वालों की संख्या 4,484 तक पहुंच गई है। यह एजेंसी वर्षों से ईरान में प्रदर्शनों और अशांति के दौरान सटीक जानकारी देती रही है और देश के भीतर कार्यरत कार्यकर्ताओं के नेटवर्क पर निर्भर करती है, जो सभी मौतों की पुष्टि करते हैं। 

मेरी हत्या की तो पूरी तरह मिटा देंगे ईरान: ट्रंप
  • राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी ईरान को सख्त चेतावनी दी है।
  • ट्रंप ने कहा कि अगर ईरान उनकी हत्या करता है तो अमेरिका उसे पूरी तरह मिटा देगा।
  • उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि इस संबंध में उनके पास बहुत सख्त निर्देश पहले से मौजूद हैं।
  • ट्रंप के मुताबिक, अगर उनके साथ कुछ भी होता है तो ईरान को धरती से खत्म कर दिया जाएगा।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed