फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Speculation of poisoning of underworld don Dawood Ibrahim in Karachi, Pakistan

Dawood Ibrahim: दाऊद इब्राहिम को कराची में दिया गया जहर? मुंबई हमलों का मास्टरमाइंड है अंडरवर्ल्ड डॉन

Mon, 18 Dec 2023 10:12 AM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कराची
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 18 Dec 2023 10:12 AM IST
सार

दाऊद के कराची के अस्पताल में भर्ती किए जाने की भी पुष्टि नहीं हो पाई है। अटकलें लगाई जा रही हैं कि उसे अचानक अस्पताल में भर्ती कराने के पीछे का कारण जहर हो सकता है। 
 

विज्ञापन
Speculation of poisoning of underworld don Dawood Ibrahim in Karachi, Pakistan
दाऊद इब्राहिम - फोटो : File

विस्तार

मुंबई हमलों का गुनाहगार और मोस्ट वांटेड आतंकवादी दाऊद इब्राहिम को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि उसे जहर देकर मारने की कोशिश की गई है। जिसके बाद उसे कराची में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि इस खबर की अभी तक किसी ने पुष्टि नहीं की है। साथ ही इस बात के बारे में भी कोई जानकारी नहीं हो पाई है कि उसे किसने जहर दिया। 

विज्ञापन


अस्पताल में भर्ती होने को लेकर रहस्य
दाऊद के कराची के अस्पताल में भर्ती किए जाने की भी किसी ने पुष्टि नहीं हो पाई है। अटकलें लगाई जा रही हैं कि उसे अचानक अस्पताल में भर्ती कराने के पीछे का कारण जहर हो सकता है। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि दाऊद को अज्ञात लोगों ने जहर दे दिया, जिससे उसकी तबीयत अचानक ही बिगड़ गई। हालांकि, उसे सामान्य रूप से बीमार होने की बात कह कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि इससे पहले भी दावा किया गया था कि दाऊद कई गंभीर बीमारियों से जूझ रहा है. पिछले दिनों चर्चा थी कि गैंग्रीन के कारण कराची के एक अस्पताल में उसके पैर की दो उंगलियां काट दी गई थीं। हालांकि, इस बात की भी पुष्टि नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई हमलों का मास्टरमांइड है दाऊद
बता दें कि और मोस्ट वांटेड आतंकवादी और डी-कंपनी का प्रमुख दाऊद इब्राहिम भारत का भगोड़ा है। वह 1993 के मुंबई बम विस्फोटों का मास्टरमाइंड है, जिसमें 250 से अधिक लोगों की जान चली गई और हजारों लोग घायल हो गए। इसके बाद ही उसे भारत का  मोस्ट वांटेड आतंकवादी घोषित किया गया था। तब से उसने पाकिस्तान में शरण ले रखी है। भारत ने कई बार इसके सबूत भी पेश किए हैं। हालांकि पाकिस्तान लगातार उसकी देश में मौजूदगी से इनकार करता रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed