फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Spain: phone of PM and defence minister hacked, intellegence chief sacked

स्पेन: प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री सहित कई नेताओं के फोन हैक, खुफिया एजेंसी की निदेशक बर्खास्त 

Tue, 10 May 2022 08:25 PM IST
Amit Mandal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Amit Mandal Updated Tue, 10 May 2022 08:25 PM IST
सार

खुफिया प्रमुख एस्तेबान ने पिछले समाप्त स्पेन की संसद की एक समिति के सामने स्वीकार किया था कि उनकी एजेंसी ने न्यायिक अनुमति मिलने के बाद कई कैटलन अलगाववादियों के फोन कानूनी तरीके से हैक किए थे।

विज्ञापन
Spain: phone of PM and defence minister hacked, intellegence chief sacked
स्पेन के राष्ट्रपति - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

स्पेन में प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री और अन्य नेताओं का फोन हैक होने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद शीर्ष खुफिया एजेंसी की निदेशक को बर्खास्त कर दिया गया है। स्पेन की मीडिया रिपोर्ट में मंगलवार को यह जानकारी सामने आई। इसमें बताया गया कि स्पेन के कैबिनेट ने सहमति जताई कि देश के राष्ट्रीय खुफिया केंद्र यानि सीएनआई की प्रमुख के प्रभार से पाज एस्तेबान को कार्यमुक्त कर दिया जाए। यह फैसला ऐसे में किया गया है, जब एस्तेबान ने पिछले समाप्त स्पेन की संसद की एक समिति के सामने स्वीकार किया था कि उनकी एजेंसी ने न्यायिक अनुमति मिलने के बाद कई कैटलन अलगाववादियों के फोन कानूनी तरीके से हैक किए थे।

विज्ञापन


रक्षा मंत्री मार्गरीटा राबल्स भी हैकिंग के निशाने में शामिल थीं, उन्होंने कैबिनेट बैठक के बाद घोषणा की कि पाज एस्टेबन को सीएनआई निदेशक के रूप में कार्यमुक्त किया जाएगा। राबल्स ने कहा कि उस (सरकारी फोन के हैक) को खोजने में एक साल लग गया। हमें कुछ चीजें सुधारने की जरूरत है। हम यह सुनिश्चित करने की कोशिश करने जा रहे हैं कि ये हमले दोबारा न हों, भले ही पूरी तरह से सुरक्षित होना मुश्किल है। 
विज्ञापन


राबल्स ने कहा कि एस्तेबान की जगह 40 वर्षीय एस्पेरांजा कैस्टेलिरो इस पद पर काम करेंगी। एस्टेबन ने पिछले हफ्ते एक बंद कमरे में संसदीय समिति की सुनवाई के दौरान स्वीकार किया कि न्यायिक अनुमति के साथ उनकी एजेंसी ने कई कैटलन अलगाववादियों के फोन हैक किए थे। एक अलग मामले में सरकार ने हाल ही में खुलासा किया कि एक बाहरी शक्ति ने पिछले साल राबल्स और प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज के सेलफोन को पेगासस स्पाइवेयर से संक्रमित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्पेन की पुलिस और सीमा नियंत्रण एजेंसियों के प्रमुख, आंतरिक मंत्री फर्नांडो ग्रांडे मारलास्का का फोन भी उसी समय स्पाइवेयर का शिकार था, जिस समय रक्षा मंत्री का फोन हैक किया गया था। सांचेज के वामपंथी गठबंधन को अक्सर कैटलन अलगाववादी पार्टियों के वोटों पर भरोसा करना पड़ता है। उन्होंने सरकार को हैकिंग की जिम्मेदारी स्वीकार नहीं करने पर अपना समर्थन वापस लेने की धमकी दी है। वहीं, स्पेन के विपक्षी रूढ़िवादियों के नेता पापुलर पार्टी के अध्यक्ष अल्बर्टो नुनेज़ फीजू ने एस्टेबन को हटाने के फैसले की निंदा की। उन्होंने कहा कि सरकार ने उन्हें कैटलन अलगाववादियों के लिए बलिदान कर दिया।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed