फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   spain Honor given to India for rescue in Nepal earthquake 

नेपाल भूकंप में बचाव के लिए स्पेन ने भारत को दिया सम्मान

Wed, 20 Feb 2019 06:01 AM IST
Avdhesh Kumar एजेंसी, मेड्रिड
एजेंसी, मेड्रिड Published by: Avdhesh Kumar Updated Wed, 20 Feb 2019 06:01 AM IST
विज्ञापन
spain Honor given to India for rescue in Nepal earthquake 
sushma swaraj
नेपाल की सत्तारूढ़ पार्टी भले ही मौजूदा दौर में चीन के करीब जाने की कोशिश में जुटे है लेकिन वर्ष 2015 में नेपाल के भूकंप में पीड़ितों की मदद के लिए भारत की तत्परता को विश्व स्तर पर सराहा गया है। अब स्पेन ने अपने 71 नागरिकों को सुरक्षित निकालने में भारत के सहयोग को मान्यता दी है। इसी क्रम में मंगलवार को स्पेन सरकार ने भारत को प्रतिष्ठित ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ ऑर्डर ऑफ सिविल मेरिट’ सम्मान से नवाजा। स्पेन दौरे पर गईं विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भारत की तरफ से इसे स्वीकार किया।
विज्ञापन


नेपाल में आई प्राकृतिक आपदा के वक्त ‘ऑपरेशन मैत्री’ के तहत मदद का हाथ बढ़ाया था। बता दें कि 25 अप्रैल को 2015 की सुबह नेपाल में 7.8 तीव्रता का भूकंप आया था जिसमें 9000 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी और 22000 से अधिक लोग घायल हुए थे। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के तीन देशों के दौरे की अंतिम कड़ी में स्पेन पहुंचने पर उन्हें स्पेन में उनके समकक्ष जोसेफ बोलेल फोंटेलस ने मेड्रिड में यह प्रतिष्ठित सम्मान दिया गया। इससे पहले सुषमा ने बुल्गारिया और मोरक्को का दौरा किया था। सुषमा ने जोसेफ से द्विपक्षीय, क्षेत्रीय व वैश्विक मुद्दों पर बातचीत भी की। 
विज्ञापन


नेपाल में आए भूकंप के वक्त पीएम मोदी ने नेपाल के अपने तत्कालीन समकक्ष सुशील कोइराला से फोन पर बात की और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। पीएम मोदी ने पड़ोसी देश में आए इस आपदा को देखते हुए अपने मंत्रियों और शीर्ष अधिकारियों की एक बैठक बुलाई और राहत व बचाव कार्य शुरू करने व राष्ट्रीय बचाव दल की टुकड़ियों को नेपाल भेजने के निर्देश दिए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed