{"_id":"5bf4117dbdec22694900848b","slug":"spain-after-landslide-train-derailed-one-killed-44-wounded","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पेन में भूस्खलन के कारण ट्रेन का डिब्बा पटरी से उतरा, एक की मौत, 44 घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
स्पेन में भूस्खलन के कारण ट्रेन का डिब्बा पटरी से उतरा, एक की मौत, 44 घायल
भाषा, बर्सिलोना
Updated Tue, 20 Nov 2018 07:21 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन पटरी से उतरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पेन में भारी बारिश के कारण भूस्खलन होने से मंगलवार को बर्सिलोना के निकट एक ट्रेन के पटरी से उतर जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और 44 लोग घायल हो गए। घायलों में तीन लोगों की स्थिति गंभीर है।
आपात सेवा ने ट्विटर पर कहा कि सुबह सवा छह बजे (स्थानीय समयानुसार) बर्सिलोना से 35 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में वकारिसेस शहर के पास ट्रेन के छह डिब्बों में से दो डिब्बे पटरी से उतर गए।
इसमें 131 लोग सवार थे। घटना में 41 लोगों को हल्की चोटें आयीं जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और एक व्यक्ति की मौत हो गयी। स्पेन के टेलीविजन पर प्रसारित तस्वीरों में दिखा है कि बचावकर्मी लोगों को निकाल रहे थे।
विज्ञापन
ट्रेन संचालक आदिफ ने एक बयान में कहा कि क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश के कारण भूस्खलन से मनरेसा और बर्सिलोना के बीच गुजरने वाली ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतर गए।
परिवहन मंत्री जोस लुइस अबालोस ने न्यूज रेडियो केडेना से कहा कि चट्टानों को खिसकने से रोकने के लिए जाली लगायी गयी है इसके बावजूद भूस्खलन हुआ। उन्होंने कहा कि उनका मंत्रालय घटना के कारणों की जांच करेगा।