फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   SpaceX Launches First Falcon Heavy Rocket

SpaceX: स्पेसएक्स ने लॉन्च किया दुनिया का सबसे शक्तिशाली रॉकेट, जानें क्या है 'फाल्कन हेवी' की खास बात

Wed, 02 Nov 2022 07:58 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, फ्लोरिडा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, फ्लोरिडा Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 02 Nov 2022 07:58 AM IST
सार

फाल्कन हेवी रॉकेट से अमेरिकी स्पेस फोर्स के सैटेलाइटों कोअंतरिक्ष में भेजा गया है। फाल्कन हेवी मिशन को जून 2019 के बाद लॉन्च किया गया है।

विज्ञापन
SpaceX Launches First Falcon Heavy Rocket
SpaceX - फोटो : twitter/SpaceX

विस्तार

अरबपति एलन मस्क इन दिनों ट्विटर को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। अब उन्होंने एक और बड़ा मिशन लॉन्च किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मस्क की कंपनी स्पेसएक्स ने मंगलवार को दुनिया का सबसे शक्तिशाली  रॉकेट 'फाल्कन हेवी' को लॉन्च कर दिया। स्पेसएक्स के अधिकारियों के अनुसार, तीन साल के बाद रॉकेट को फ्लोरिडा से सुबह 9:41 बजे लॉन्च किया गया। 

विज्ञापन


फाल्कन हेवी रॉकेट से अमेरिकी स्पेस फोर्स के सैटेलाइटों कोअंतरिक्ष में भेजा गया है। स्पेस फोर्स ने अपने उपग्रहों का कोई विवरण अभी तक नहीं दिया साथ ही कंपनी से अनुरोध किया कि स्पेसएक्स अपनी लॉन्च लाइव स्ट्रीम को जल्दी समाप्त कर दे। 
विज्ञापन


यह मिशन स्पेस फोर्स द्वारा वर्षों से विलंबित था। इससे पहले 2018 में एलन मस्क ने फाल्कन हेवी रॉकेट से अपने दूसरी कंपनी टेस्ला की एक लाल स्पोर्ट्स कार को परीक्षण पेलोड के रूप में अंतरिक्ष में भेजा था। इस रॉकेट का वजन दो स्पेस शटर के वजन के बराबर है, जिसका वजन 63.8 टन है। 230 फुट लंबे इस रॉकेट में 27 मर्लिन इंजन लगे हैं, जो इस दुनिया का सबसे शक्तिशाली रॉकेट बनाता है। सैटर्न-5 अब तक का सबसे पावरफुल रॉकेट था। जिसको नासा ने चांद पर खोज के लिए उपयोग किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed