फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   South Korean plane passenger open door in mid way lands safely

चौंकाने वाला वीडियो: बीच हवा में यात्री ने खोला विमान का इमरजेंसी गेट, लोगों की अटकी सांस, कई अस्पताल पहुंचे

Fri, 26 May 2023 05:08 PM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, साउथ कोरिया
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, साउथ कोरिया Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 26 May 2023 05:08 PM IST
सार

शुक्रवार को जब विमान एयरपोर्ट पर उतरने वाला था तो आसियाना एयरलाइंस के विमान में एक यात्री ने आपातकालीन द्वार खोल दिया जिसके बाद यात्रियों की जान हलक में अटक गई।

विज्ञापन
South Korean plane passenger open door in mid way lands safely
बीच हवा में यात्री ने खोला विमान का इमरजेंसी गेट - फोटो : Twitter

विस्तार

देश-दुनिया में करोड़ों लोग विमान से सफर करते हैं। लोग अपने स्थान पर जल्दी पहुंच सकें इसलिए विमान से यात्रा करते हैं। लेकिन विमान यात्रा को लेकर कभी-कभी ऐसी घटनाएं सामने आती है कि जिससे मन में डर बैठ जाता है कि विमान से यात्रा करें कि नहीं। ऐसी ही एक घटना दक्षिण कोरिया से सामने आई है। यहां एक यात्री ने बीच में हवा में विमान का इमरजेंसी गेट खोल दिया। इस घटना को लेकर एक वीडियो भी सामने आया है जो काफी डराने वाला है।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुक्रवार को जब विमान एयरपोर्ट पर उतरने वाला था तो आसियाना एयरलाइंस के विमान में एक यात्री ने आपातकालीन द्वार खोल दिया जिसके बाद यात्रियों की जान हलक में अटक गई। हालांकि विमान सुरक्षित रूप से उतरा लेकिनकई मुसाफिरों को साँस की दिक्कत जैसी समस्याओं के साथ अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन


आसियाना एयरलाइन ने कहा कि इस घटना में कोई बड़ी चोट या क्षति नहीं हुई है। यात्री को पुलिस के हवाले कर दिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है कि उन्होंने दरवाजा क्यों खोला। दक्षिण कोरिया की एक समाचार एजेंसी ने बताया कि नौ लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




एयरलाइन ने बताया कि एयरबस A321-200 लगभग 200 यात्रियों को ले जा रहा था यह घरेलू उड़ान पर सियोल से लगभग 240 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में डेगू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पर ले जा रहा था। जब विमान जमीन से लगभग 200 मीटर (650 फीट) ऊपर था, आपातकालीन द्वार के पास बैठे एक यात्री ने दरवाजे का लीवर मैन्युअल रूप से खोल दिया।

घटना से जुड़े विडियो में देखा जा सकता है कि कैसे यात्री दरवाजा खुलने के बाद चिल्ला रहे हैं। फ़ुटेज में बीच हवा में खुले दरवाजे से तेज हवा विमान के अंदर घुस रही है और यात्रियों के बाल बेतहाशा उड़ रहे हैं। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, विमान को समय रहते सुरक्षित लैंड करवा दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed