{"_id":"6392d17ecead1c35f822fd27","slug":"south-korean-people-get-younger-in-june-2023-adopt-international-standards-of-counting-age-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Age counting: इस देश में जून 2023 में घट जाएगी नागरिकों की उम्र, हो जाएंगे एक से दो साल युवा, जानें कैसे?","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Age counting: इस देश में जून 2023 में घट जाएगी नागरिकों की उम्र, हो जाएंगे एक से दो साल युवा, जानें कैसे?
Fri, 09 Dec 2022 11:47 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सियोल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सियोल
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Fri, 09 Dec 2022 11:47 AM IST
सार
दक्षिण कोरियाई सरकार की ओर से एक कानून पारित किया गया है, जिसमें कहा गया है कि देश अपने नागरिकों की उम्र की गिनती, पारंपरिक तरीके से न करके अंतरराष्ट्रीय मानकों के आधार पर करेगा।
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया
- फोटो : social media
विस्तार
दुनिया में अधिकांश व्यक्ति इसी बात से परेशान रहते हैं कि उनकी उम्र बढ़ रही है। उम्र बढ़ने के साथ शारीरिक बीमारियां तो घेरती ही हैं, साथ ही नौकरी से रिटायरमेंट और अन्य आर्थिक चिंताएं भी सताने लगती हैं। लेकिन एक ऐसा देश भी है, जहां जून, 2023 तक नागरिकों की उम्र एक से दो साल घटने वाली है।
विज्ञापन
सुनने में यह बात भले ही अजीब लगे, लेकिन दक्षिण कोरिया में ऐसा ही होने जा रहा है। हालांकि, यहां के नागरिकों की उम्र सिर्फ आधिकारिक दस्तावेजों पर ही घटने जा रही है। फिर भी सरकार का ऐसा फैसला चौंकाने वाला है।
विज्ञापन
कैसे घटेगी दक्षिण कोरिया के लोगों की उम्र
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दक्षिण कोरियाई सरकार की ओर से एक कानून पारित किया गया है, जिसमें कहा गया है कि देश अपने नागरिकों की उम्र की गिनती, पारंपरिक तरीके से न करके अंतरराष्ट्रीय मानकों के आधार पर करेगा। इस कानून के बाद हुए संशोधन के आधार पर यहां के नागरिकों की आधिकारिक दस्तावेजों पर एक से दो वर्ष कम हो जाएगी। यह कानून जून, 2023 से प्रभावी होगा।
विज्ञापन
अभी तक कैसे मापी जाती थी उम्र
दक्षिण कोरिया अपने नागरिकों की उम्र की गणना के लिए पारंपरिक तरीका अपनाता है। इस अनुसार यहां के लोगों को जन्म के समय एक वर्ष का माना जाता है। साथ ही, हर साल एक जनवरी को उनकी उम्र में एक साल जोड़ा जाता है। इसके अलावा शराब या धूम्रपान के लिए यहां एक और तरीके से उम्र की गणना की जाती है। इसके तहत व्यक्ति की आयु की गणना जन्म के समय शून्य से की जाती है और 1 जनवरी को एक वर्ष जोड़ा जाता है। दरअसल, दक्षिण कोरियाई लोग मां के कोख में बिताए गए नौ महीनों को भी बच्चे की उम्र में जोड़ते हैं।
चिकित्सा और कानूनी दस्तावेजों में अंतरराष्ट्रीय मानक
पारंपरिक तरीके अलावा दक्षिण कोरिया सिर्फ चिकित्सीय और कानूनी दस्तावेजों में आयु की गणना के लिए अंतरराष्ट्रीय मानक अपनाता है। इसके तहत जन्म के समय व्यक्ति की उम्र शून्य मानी जाती है और प्रत्येक जन्मदिन पर उसकी उम्र में एक साल जोड़ा जाता है। हालांकि, अब आधिकारिक दस्तावेजों में उम्र का पैमाना अंतरराष्ट्रीय मानकों पर निर्भर करेगा।