{"_id":"63341b4fdbab750bed369ec5","slug":"south-korea-says-north-korea-has-fired-a-ballistic-missile-toward-its-eastern-waters","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballistic Missile Fired: लगातार दूसरे दिन उत्तर कोरिया ने किया बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण, द. कोरिया का दावा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Ballistic Missile Fired: लगातार दूसरे दिन उत्तर कोरिया ने किया बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण, द. कोरिया का दावा
Thu, 29 Sep 2022 06:39 PM IST
अभिषेक दीक्षित
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सियोल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सियोल
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Thu, 29 Sep 2022 06:39 PM IST
सार
दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ ने कहा था कि एक मिसाइल का प्रक्षेपण बीते दिन यानी बुधवार को किया गया था। आज फिर से एक मसाइल दागी गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर कोरिया ने लगातार दूसरे दिन दक्षिण कोरिया की ओर मिसाइल दागी है। इस सप्ताह उत्तर कोरिया की ओर से किया गया यह तीसरा मिसाइल परीक्षण है। दक्षिण कोरिया ने कहा है कि उत्तर कोरिया ने उसके पूर्वी जल क्षेत्र की ओर एक बैलिस्टिक मिसाइल दागी है। यह दावा ऐसे वक्त किया गया है, जब अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस गुरुवार को ही दक्षिण कोरिया से रवाना हुई हैं।
विज्ञापन
इससे पहले दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ ने कहा था कि एक मिसाइल का प्रक्षेपण बीते दिन यानी बुधवार को किया गया था। आज फिर से एक मसाइल दागी गई। इस बारे में हमें पहले से कोई जानकारी नहीं दी गई और न ही बाद में इस संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।
विज्ञापन
इससे पहले इसी सप्ताह उत्तर कोरिया ने एक और मिसाइल दागी थी। हैरिस ने दक्षिण कोरिया की अपनी यात्रा के दौरान प्रतिद्वंद्वी कोरिया को अलग करने वाले विसैन्यीकृत क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने उत्तर कोरिया की ओर से बढ़ते खतरे के बीच अपने एशियाई सहयोगियों की सुरक्षा के लिए अमेरिकी प्रतिबद्धता पर जोर दिया। अमेरिका और दक्षिण कोरियाई नौसेना के जहाजों के कोरियाई प्रायद्वीप के पूर्वी तट पर अभ्यास करने के बीच उत्तर कोरिया ने यह बैलिस्टिक मिसाइल दागी है।
विज्ञापन
कोरियाई प्रायद्वीप को बांटने वाले असैन्यीकृत क्षेत्र में पहुंचीं हैरिस
अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस अपनी एशिया यात्रा के दौरान कोरियाई प्रायद्वीप को बांटने वाले असैन्यीकृत क्षेत्र (डीएमजेड) पहुंची। डीएमजेड का दौरा अमेरिकी नेताओं के लिए एक रस्म बन गई है, जिसके जरिये वे आक्रामकता के खिलाफ मजबूती से खड़े होने के अपने रुख को स्पष्ट करने की कोशिश करते हैं। यहां आने से पहले हैरिस ने दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति यून सुक से उनके सियोल स्थित कार्यालय में मुलाकात की और दोनों देशों के बीच संबंधों की सराहना की। मई में राष्ट्रपति पद का कार्यभार संभालने वाले सुक ने हैरिस का दौरा दोनों देशों के बीच रिश्ते और मजबूत करने की दिशा में अहम बताया। हैरिस ने इस दौरे से पहले जापान यात्रा पर उत्तर कोरिया के अवैध हथियार कार्यक्रम की निंदा की थी।