फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   south korea rajnath singh praises pm modi india growth defence manufacturing

राजनाथ का दावा: साबित नहीं हुआ सरकार पर भ्रष्टाचार का एक भी आरोप, 25 करोड़ से लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाया

Wed, 20 May 2026 05:34 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिओल (दक्षिण कोरिया)।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिओल (दक्षिण कोरिया)। Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 20 May 2026 05:34 PM IST
सार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि लगातार चुनावी जीत जनता के भरोसे का प्रतीक है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से बदलाव की ओर बढ़ा है। उन्होंने दावा किया कि बीते वर्षों में करोड़ों लोग गरीबी से बाहर आए हैं, जबकि भारत अब हजारों करोड़ रुपये के रक्षा उपकरण का निर्यात कर रहा है। पढ़िए रिपोर्ट-

विज्ञापन
south korea rajnath singh praises pm modi india growth defence manufacturing
राजनाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एक्स/राजनाथ सिंह

विस्तार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को कहा कि किसी भी नेता या राजनीतिक दल का बार-बार चुनाव जीतना महज राजनीतिक जीत नहीं है। यह इस बात का स्पष्ट संदेश है कि जनता को उस नेता पर कितना भरोसा है। इसी नजरिये से देखें तो हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐसे नेता बन गए हैं, जो लंबे समय से देश का नेतृत्व कर रहे हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने आगे दावा करते हुए कहा, अर्थशास्त्री हमारे विकास मॉडल को कल्याणकारी राजनीति का एक नया मॉडल बता रहे हैं, जिसके जरिये लोगों का जीवन बेहतर हो रहा है। 12 साल पहले शायद ही किसी ने कल्पना की होगी कि आने वाला दशक भारत के लिए एक बदलावकारी दशक साबित होगा। लेकिन इन 12 वर्षों में हुए बदलावों ने देश के लोगों को भरोसा दिलाया है कि भारत एक दिन विकसित भारत बनेगा और दुनिया की कोई भी ताकत इसे रोक नहीं सकती। 
विज्ञापन


'गरीबी रेखा से ऊपर आए 25 करोड़ भारतीय'
रक्षा मंत्री ने कहा, काफी समय बीत चुका है। विपक्ष लगातार आक्रामक बना हुआ है। हमें इससे कोई आपत्ति या शिकायत नहीं है, ऐसा रहना ही चाहिए। लेकिन आज तक कोई भी सरकार पर भ्रष्टाचार का एक भी आरोप साबित नहीं कर पाया है। 25 करोड़ से ज्यादा भारतीयों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: पीएम मोदी का इटली दौरा: PM बोले- प्रधानमंत्री मेलोनी से बार-बार मुलाकात भारत-इटली सहयोग का प्रतीक

40 हजार करोड़ का रक्षा उत्पाद निर्यात कर रहा भारत
उन्होंने आगे कहा, पहले हमे किसी भी चीज की जरूरत होती थी, तो हम उसे दूसरे देशों से आयात करते थे। हालात बदल गए हैं। पहले 2014 से पहले भारत में इतना रक्षा उत्पादन होता था कि करीब 1000 करोड़ रुपये का रक्षा उत्पाद किसी तरह निर्यात हो जाता था और आज हम 40 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का रक्षा उत्पाद निर्यात कर रहे हैं, जिसमें हथियार प्रणालियां और अन्य सभी चीजें शामिल हैं।  आज भारत की नीति प्रतिक्रियात्मक नहीं, बल्कि सक्रिय है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed