फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   south korea parliamentary elections opposition democratic party set for landslide win

South Korea: संसदीय चुनाव में पार्टी को मिली करारी हार, पीएम हान डक सू ने की इस्तीफे की पेशकश

Thu, 11 Apr 2024 09:37 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सियोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सियोल Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 11 Apr 2024 09:37 AM IST
सार

दक्षिण कोरियाई मीडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार, शुरुआती रुझानों में विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी 161 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं पीपल्स पावर पार्टी 90 सीटों पर आगे है। 

विज्ञापन
south korea parliamentary elections opposition democratic party set for landslide win
दक्षिण कोरिया के पीएम ने की इस्तीफे की पेशकश - फोटो : एएनआई/एक्स

विस्तार

दक्षिण कोरिया के संसदीय चुनाव के लिए बुधवार को मतदान हुआ। नतीजों के शुरुआती रुझानों में राष्ट्रपति यून सुक की पार्टी पिछड़ती नजर आ रही है, वहीं विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिल सकता है। दक्षिण कोरियाई मीडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार, शुरुआती रुझानों में विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी 161 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं सत्ताधारी पार्टी पीपल्स पावर पार्टी 90 सीटों पर आगे है। चुनाव के अंतिम नतीजें गुरुवार शाम तक जारी हो सकते हैं। दक्षिण कोरिया के प्रधानमंत्री हान डक सू समेत राष्ट्रपति के कई शीर्ष अधिकारियों ने राष्ट्रपति यून सुक योल से मिलकर अपने इस्तीफे की पेशकश की है। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं है कि राष्ट्रपति ने इस्तीफे स्वीकार किए हैं या नहीं। दरअसल सत्ताधारी पार्टी पीपल्स पावर पार्टी को संसदीय चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा है। हान डक सू ने हार की जिम्मेदारी ली है और नैतिकता के नाते अपने इस्तीफे की पेशकश की है।
विज्ञापन


विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी को बहुमत के संकेत
दक्षिण कोरिया के नेशनल इलेक्शन कमीशन एंड नेटवर्क ब्रॉडकास्टर्स के आंकड़ों के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब छह बजे तक 99 फीसदी वोटों की गिनती हो चुकी है, जिनके अनुसार डेमोक्रेटिक पार्टी को 300 में से 170 सीटों पर जीत मिल सकती है। वहीं डेमोक्रेटिक पार्टी की सहयोगी पार्टी लिबरल पार्टी को कम से कम 10 सीटों पर जीत मिल सकती है। इस पर डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता ली जी म्युंग ने कहा कि 'जब मतदाता मुझे चुनते हैं तो उनका यह फैसला यून सुन योल सरकार के खिलाफ है और वे डेमोक्रेटिक पार्टी को यह जिम्मेदारी दे रहे हैं कि हम लोगों की आजीविका और समाज को बेहतर बनाने के लिए काम करें।'
विज्ञापन


राष्ट्रपति यून को बड़ा झटका
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विभिन्न सर्वे में भी डेमोक्रेटिक पार्टी की 196 सीटों पर जीत दर्ज करने का दावा किया गया था। वहीं पीपल्स पावर पार्टी को 105 सीटें मिलने की बात कही गई थी। चुनाव नतीजों में भी पीपल्स पावर पार्टी को 100 के करीब सीटें मिलने की उम्मीद है। इसका मतलब ये होगा कि विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी के पास संसद में बहुमत होगा और ऐसे में विपक्षी पार्टी के पास राष्ट्रपति के वीटो को पलटने और संविधान संशोधन की शक्ति होगी। राष्ट्रपति यून ने करीब दो साल पहले राष्ट्रपति पद संभाला था और अभी उनका तीन और वर्षों का कार्यकाल बचा है। ऐसे में संसदीय चुनाव के नतीजों से स्पष्ट है कि राष्ट्रपति यून सुक योल को अपना पूरा कार्यकाल संसद में विपक्ष के दबदबे के बीच गुजरना पड़ेगा। राष्ट्रपति यून ने राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के ली जी म्युंग को करीबी मुकाबले में हराया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दक्षिण कोरिया में 254 सीटों के लिए हुआ था मतदान
दक्षिण कोरिया में संसद की 300 सीटें हैं, जिनमें से 254 सीटों पर सीधे चुनाव होता है, वहीं 46 अन्य सीटें पार्टी समर्थन के अनुसार आवंटित की जाती हैं। दक्षिण कोरिया के चुनाव आयोग के अनुसार, संसदीय चुनाव में करीब 67 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यह दक्षिण कोरिया के संसदीय चुनाव में सबसे ज्यादा वोटिंग प्रतिशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed