फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   south Korea parliamentary election news update: Voting for elections in South Korea

South Korea: दक्षिण कोरिया में संसदीय चुनावों के लिए मतदान; 254 सीटों पर लोग डाल रहे वोट, 46 पर ऐसे होगा फैसला

Wed, 10 Apr 2024 11:26 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सियोल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सियोल Published by: काव्या मिश्रा Updated Wed, 10 Apr 2024 11:26 AM IST
सार

दक्षिण कोरिया के लोग आज तय करेंगे कि 300 सीटों वाली सदस्यीय संसद में कौन बैठेगा। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रीय चुनाव आयोग के अनुसार, देश भर में 14,259 मतदान केंद्रों पर सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक वोट डाले जाएंगे। 

विज्ञापन
south Korea parliamentary election news update: Voting for elections in South Korea
दक्षिण कोरिया में संसदीय चुनावों के लिए मतदान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आज दक्षिण कोरिया में संसदीय चुनावों में मतदान चल रहा है। सुबह छह बजे से वोटिंग जारी है। बता दें, इस चुनाव के नतीजों से यह तय हो जाएगा कि राष्ट्रपति यूं सुक येओल अपने शेष तीन वर्षों के कार्यकाल के दौरान विधायी समर्थन के साथ अपने एजेंडे को आगे बढ़ा पाएंगे या नहीं।

विज्ञापन


सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक वोटिंग 
दक्षिण कोरिया के राष्ट्रीय चुनाव आयोग के अनुसार, देश भर में 14,259 मतदान केंद्रों पर सुबह छह बजे (स्थानीय समयानुसार) मतदान शुरू हुआ और शाम छह बजे तक चलेगा। पिछले सप्ताह हुए शुरुआती मतदान के बाद, तीन करोड़ से अधिक लोग अपना मतपत्र डालने के योग्य हैं।
विज्ञापन


इतनी सीटों पर मतदान
गौरतलब है दक्षिण कोरिया के लोग तय करेंगे कि 300 सीटों वाली सदस्यीय संसद में कौन बैठेगा, जिसमें 254 सदस्य सीधे वोटों के माध्यम से चुने जाएंगे और अन्य 46 पार्टी समर्थन के अनुसार आवंटित किए जाएंगे। यहां दो मुख्य दल - राष्ट्रपति यूं सुक येओल की पीपुल पावर पार्टी और विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी - के पास 300 सदस्यीय संसद में 270 सीटें हैं। लेकिन दोनों पार्टियां आंतरिक संघर्षों और राजनीतिक विवादों से जूझ रही हैं, जिससे नई, अलग हुई पार्टियों को लाभ मिलने की संभावना बढ़ रही है। परिणाम बहुदलीय विधायिका हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह नौ बजे तक 6.9 फीसदी वोट डले
दक्षिण कोरिया के राष्ट्रीय चुनाव आयोग के अनुसार, सुबह नौ बजे तक कुल मतदाताओं में से करीब 30 लाख यानी 6.9 फीसदी ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया जो चार साल पहले हुए चुनाव के मुकाबले 1.1 फीसदी कम था।


विपक्ष पर पीपुल्स पावर पार्टी का वार
रिपोर्ट के अनुसार, पीपुल्स पावर पार्टी (पीपीपी) ने मतदाताओं से उनका समर्थन करने का आह्वान किया है। साथ ही इस बात पर जोर दिया है कि विपक्ष के कारण मौजूदा प्रशासन पिछले दो वर्षों से अपने सुधार एजेंडे पर ठीक से आगे नहीं बढ़ पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed