{"_id":"6760ec443151424229016abf","slug":"south-korea-constitutional-court-begins-proceedings-against-yeol-pressure-mounts-on-ousted-president-for-ques-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"South Korea: येओल के खिलाफ सांविधानिक अदालत ने शुरू की कार्रवाई; अपदस्थ राष्ट्रपति पर पूछताछ का दबाव","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
South Korea: येओल के खिलाफ सांविधानिक अदालत ने शुरू की कार्रवाई; अपदस्थ राष्ट्रपति पर पूछताछ का दबाव
Tue, 17 Dec 2024 08:43 AM IST
अभिषेक दीक्षित
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सियोल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सियोल
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Tue, 17 Dec 2024 08:43 AM IST
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया के अपदस्थ राष्ट्रपति
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण कोरिया के अपदस्थ राष्ट्रपति यून सुक येओल के खिलाफ सांविधानिक अदालत ने कार्रवाई शुरू कर दी है। सोमवार को मामले पर अदालत ने पहली बैठक की। इस बीच कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने अल्पकालिक मार्शल लॉ डिक्री पर पूछताछ के लिए येओल पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
बता दें, कोर्ट को 180 दिन के अंदर इस बारे में फैसला लेना है कि यून को औपचारिक रूप से पद से हटाया जाए या नहीं। पुलिस, भ्रष्टाचार निरोधक एजेंसी और रक्षा मंत्रालय की संयुक्त जांच टीम ने कहा कि वह यून के कार्यालय को यह अनुरोध भेजने की योजना बना रही है कि वह बुधवार को पूछताछ के लिए उपस्थित हों। जांच अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या यून द्वारा सत्ता हथियाने की गलत कोशिश विद्रोह के समान थी।
विज्ञापन