फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   South Korea And Japan Women running NO Marriage Campaign, govt giving money for marriage

दक्षिण कोरिया और जापान की सरकार शादी करने के लिए युवाओं को दे रही पैसा, जानें क्या हैं कारण

Sun, 08 Dec 2019 02:24 PM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सियोल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सियोल Published by: अनवर अंसारी Updated Sun, 08 Dec 2019 02:24 PM IST
विज्ञापन
South Korea And Japan Women running NO Marriage Campaign, govt giving money for marriage
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

दक्षिण कोरिया और जापान में महिलाओं के शादी नहीं करने से आर्थिक संकट पैदा होने का खतरा बढ़ रहा है। इन दोनों देशों की महिलाओं के कई ऐसे समूह हैं जो शादी और मां बनने से परहेज कर रही हैं। दोनों देश दुनिया में सबसे कम जन्म दर वाले देशों में शामिल हो गए हैं। सबसे कम जन्म दर वाले देशों में जापान पहले तो दक्षिण कोरिया आठवें स्थान पर हैं। 

विज्ञापन


दक्षिण कोरिया में तो कई महिलाएं 'नो मैरिज वुमन' अभियान चला रही है। इसके जरिए महिलाओं को चार चीजों से बचने की सलाह दी जा रही है। इन महिलाओं से कहा जा रहा है कि वो नो डेटिंग, नो सेक्स, नो मैरिज और नो चिल्ड्रन पर विश्वास करें। 
विज्ञापन


महिलाओं की शादी की दरों की कमी की वजह से कई मैरिज हॉल बंद हो गए हैं। यहां सरकार इस संकट से इतनी चिंतित है कि युवाओं को शादी के लिए प्रोत्साहित कर रही है और युवाओं को शादी के लिए पैसा दे रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दक्षिण कोरिया के हालात कितने बिगड़ गए हैं, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एक दशक पहले किए गए सर्वेक्षण में लगभग 47% कोरियाई महिलाओं का मानना था कि शादी जरूरी है। लेकिन पिछले साल किए गए सर्वेक्षण में हैरान करने वाले नतीजे सामने आए, इस सर्वेक्षण में पाया गया कि केवल 22.4% महिलाएं ही मानती है कि शादी जरूरी है। 

दक्षिण कोरिया की सरकार शादी करने और पिता बनने के लिए प्रोत्साहन योजना चला रही है। यहां के कई प्रांतों में तो सरकार महिलाओं से उनकी लंबाई, वजन, फोटो और बायोडाटा मांग रही है। जनसंख्या में हो रही गिरावट से दक्षिण कोरिया में श्रम शक्ति प्रभावित हो रही है। दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में तो 20 फीसदी से ज्यादा मैरिज हॉल बंद हो चुके हैं। सिओल के कई विद्यालयों में पढ़ने के लिए बच्चों की कमी के कारण स्कूल तक बंद किए जा रहे हैं।


जापान में महिलाओं से बच्चे पैदा करने को कहा जा रहा
जापान की आबादी तेजी से बुढ़ापे की तरफ बढ़ रही है। जिस कारण समाज और देश की अर्थव्यवस्था दोनों पर असर पड़ रहा है। कोरिया की ही तरह जापान के युवा भी शादी से इनकार कर रहे हैं। कम बच्चे और कम युवा आबादी देश के लिए संकट बनी हुई है। इस कारण सरकार को महिलाओं से अनुरोध करना पड़ रहा है कि वह दूसरे बच्चे को भी जन्म दें, ताकि युवा जनसंख्या को बढ़ाया जा सके। साथ ही देश की जन्म दर भी बढ़ सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed