फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   south korea: 6-Year-Old YouTube Star Known for Toy Reviews Buys Property Worth Rs 55 Crores in

छह साल की बच्ची ने यूट्यूब से कमाए 55 करोड़, परिवार को दिलाया पांच मंजिला आलीशान घर

Sat, 27 Jul 2019 03:49 PM IST
Priyesh Mishra वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Priyesh Mishra Updated Sat, 27 Jul 2019 03:49 PM IST
विज्ञापन
south korea: 6-Year-Old YouTube Star Known for Toy Reviews Buys Property Worth Rs 55 Crores in
बोरम (फाइल फोटो) - फोटो : social media

दक्षिण कोरिया की छह साल की यूट्यूबर लड़की बोरम ने अपने दो यू ट्यूब चैनलों से 55 करोड़ रुपये कमाए हैं। इससे उसने राजधानी सियोल में पांच मंजिला इमारत खरीदी। यह इमारत 258 वर्गमीटर क्षेत्र में बनी है। इसका इस्तेमाल बोरम के परिवार की कंपनी कर रही है। बोरम के यू ट्यूब चैनलों पर 3 करोड़ से अधिक सब्सक्राइबर है।

विज्ञापन


बोरम का पहला चैनल एक टॉय रिव्यू चैनल है। इसके 1.36 करोड़ सब्सक्राइबर हैं। वहीं, दूसरा चैनल वीडियो ब्लॉग का है। इसके 1.76 करोड़ सब्सक्राइबर हैं। इसमें बोरम अपने परिवार की रोजाना की जिंदगी के वीडियो अपलोड करती है। बोरम के यू ट्यूब चैनल दक्षिण कोरिया में सबसे ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


संयुक्त रूप से ये देश के सबसे ज्यादा कमाई वाले यू ट्यूब चैनल भी बन गए हैं। एक यूजर ने लिखा कि मैं अपनी पूरी जिंदगी में काम करके भी उतना नहीं कमा सकता, जितना बोरम ने सालभर में यूट्यूब से कमा लिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बोरम ने सियोल की इस बिल्डिंग को हाल में ही खरीदा है। यह बिल्डिंग 1975 में शहर के मुख्य बाजार के इलाके में बनी थी। 

बोरम की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि बोरम की एक वीडियो को 37.6 करोड़ बार देखा गया। इस वीडियो में बोरम प्लास्टिक टॉय किचन में तेजी से नूडल्स बनाते दिख रही है और अचानक नूडल्स को कैमरे पर गिरा देती है।

बोरम अपने वीडियो को लेकर विवादों में भी रही है। बोरम की एक क्लिप का मामला न्यायालय तक पहुंच गया था। साल 2017 में रिलीज हुई इस क्लिप में बोरम बता रही थी कि वह कैसे अपने पिता के पर्स से पैसे चुराती हैं। इसके बाद वह कार चलाने की कोशिश करती है। इस घटना के बाद पारिवारिक न्यायालय ने बोरम के माता-पिता को तलब किया और बोरम को परामर्श केंद्र भेजने का आदेश दिया।


यू ट्यूब के द्वारा किसी भी बच्चे की सबसे अधिक कमाई का रिकॉर्ड अमेरिका के 7 साल के रियाज काजी के नाम है जिसने 152 करोड़ रुपये की कमाई की थी। रियान के टॉयज चैनल के 2.08 करोड़ सब्सक्राइबर हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed