फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   South China Sea Tension Beijing claims sent away American destroyer US says deployed warships amid escalation

दक्षिण चीन सागर में बढ़ा तनाव: बीजिंग का दावा- अमेरिकी विध्वंसक जहाज खदेड़ा, US ने कहा- दो युद्धपोत तैनात किए

Wed, 13 Aug 2025 11:42 PM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मनीला।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मनीला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Wed, 13 Aug 2025 11:42 PM IST
सार

दक्षिण चीन सागर में तनाव बढ़ रहा है। बीजिंग ने दावा किया है कि उसने इस जल क्षेत्र से विध्वंसक अमेरिकी जहाज खदेड़े हैं। तनाव के बीच अमेरिका ने कहा कि उसने विवादित क्षेत्र में कुछ समय के लिए दो युद्धपोत तैनात किए थे। बता दें कि दो दिनों पहले फिलीपींस के छोटे जहाज को भगाने के दौरान चीनी जहाज टकरा गए थे।

विज्ञापन
South China Sea Tension Beijing claims sent away American destroyer US says deployed warships amid escalation
दक्षिण चीन सागर में तैनात पोत (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

चीन ने विवादित दक्षिण चीन सागर में तैनात अमेरिकी जहाज को खदेड़ने का दवा किया है। हालांकि, अमेरिका ने कहा है कि उसने अंतरराष्ट्रीय नियमों के अनुरूप दक्षिण चीन सागर में दो युद्धपोत तैनात किए हैं। इसी जल क्षेत्र में दो दिनों पहले फिलीपीनी छोटे जहाज को खोदड़ने के क्रम में चीनी नौसेना व तटरक्षक बल के जहाज आपस में टकरा गए थे।

विज्ञापन


दक्षिण चीन सागर में चीन और फिलीपींस के दावे
अमेरिका ने बुधवार को दक्षिण चीन सागर के विवादित तटवर्ती क्षेत्र में दो युद्धपोत तैनात किए। चीन व फिलीपीन दोनों ही दक्षिण चीन सागर में स्कारबोरो शोल और अन्य बाहरी क्षेत्रों पर अपना दावा करते हैं। वियतनाम, मलेशिया, ब्रुनेई व ताइवान भी इस विवादित जलक्षेत्र पर अपने-अपने दावे करते आए हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Air India: एअर इंडिया ने सेवानिवृत्ति आयु सात साल तक बढ़ाई, पायलट के साथ इन कर्मियों को भी मिलेगा लाभ
विज्ञापन
विज्ञापन


चीनी सरकार की मंजूरी के बिना समुद्र में घुसा अमेरिकी जहाज
विध्वंसक युद्धपोतों की तैनाती को लेकर मिली जानकारी के मुताबिक अमेरिका ने स्कारबोरो शोल से लगभग 30 समुद्री मील की दूरी पर यूएसएस हिगिंस व यूएसएस सिनसिनाटी को तैनात किया है। चीनी सेना की दक्षिणी थिएटर कमान ने एक बयान में कहा कि यूएसएस हिगिंस बुधवार को चीनी सरकार की मंजूरी के बिना समुद्र में घुस आया था। अमेरिका के इस कदम ने चीन की संप्रभुता व सुरक्षा का गंभीर उल्लंघन किया है और दक्षिण चीन सागर में शांति व स्थिरता को गंभीर रूप से कमजोर किया है।

ये भी पढ़ें- Foreign Policy: 'दक्षिण चीन सागर में शांति-स्थिरता चाहता है भारत'; क्षेत्रीय भू-राजनीति पर बोला विदेश मंत्रालय

छोटे फिलीपीनी जहाज से चीनी नौसेना के जहाज की टक्कर; जापान, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में चिंता
चीनी नौसेना और तटरक्षक बल के दो जहाज सोमवार को स्कारबोरो से लगभग 10.5 समुद्री मील दूर एक छोटे फिलीपीनी जहाज बीआरपी सुलुआन को रोकने और भगाने का प्रयास करते समय दुर्घटनावश टकरा गए थे। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद कई पश्चिमी और एशियाई देशों में चिंता पैदा हो गई थी। जापान, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड ने बुधवार को इस खतरनाक घटना पर चिंता व्यक्त की। यह टक्कर व्यस्त जलक्षेत्र में हुई थी, जो एक प्रमुख वैश्विक व्यापार मार्ग है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed