फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   South China Sea News US Secretary of State Antony Blinkon says dispute will have serious consequences

दक्षिण चीन सागर: अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकन ने कहा- विवाद के होंगे गंभीर परिणाम

Tue, 10 Aug 2021 03:32 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, संयुक्त राष्ट्र
एजेंसी, संयुक्त राष्ट्र Published by: देव कश्यप Updated Tue, 10 Aug 2021 03:32 AM IST
सार

  • अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने चीन पर निशाना साधते हुए कहा, दक्षिण चीन सागर में जारी विवाद के सुरक्षा व अर्थव्यवस्था पर गंभीर वैश्विक परिणाम होंगे
  • रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने समुद्री सुरक्षा व संरक्षण के लिए संयुक्त राष्ट्र में विशेष संस्था बनाने की मांग की

विज्ञापन
South China Sea News US Secretary of State Antony Blinkon says dispute will have serious consequences
अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन - फोटो : twitter.com/SecBlinken

विस्तार

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अंतरराष्ट्रीय शांति एवं समुद्री सुरक्षा पर खुली बहस में चीन पर निशाना साधते हुए अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा, दक्षिण चीन सागर में जारी विवाद के सुरक्षा व अर्थव्यवस्था पर गंभीर वैश्विक परिणाम होंगे।

विज्ञापन


ब्लिंकन ने कहा, जब किसी देश को नियमों की अनदेखी के परिणामों से अवगत नहीं कराया जाता है तो वह हर जगह अशांति व अस्थिरता को बढ़ावा देता है। उन्होंने कहा, किसी देश द्वारा दूसरे राष्ट्रों को अपने समुद्री संसाधनों तक कानूनी रूप से पहुंचने पर धमकाया जाना खासतौर पर दक्षिण चीन सागर में अमेरिका के लिए बड़ी चिंता का विषय है। अमेरिका व इस क्षेत्र से कारोबार करने वाले अन्य देश इस तरह के रवैये का विरोध करते हैं और दक्षिण चीन सागर पर गैरकानूनी दावों का खंडन करते हैं।
विज्ञापन


पुतिन ने की अलग संस्था बनाने की मांग
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इस मौके पर समुद्री सुरक्षा व संरक्षण के लिए संयुक्त राष्ट्र में विशेष संस्था बनाने की मांग की है। पुतिन ने कहा, समुद्री डकैती और बंधक बनाने की घटनाओं में वृद्धि हुई है क्योंकि कुछ देश अपने दम पर अंतरराष्ट्रीय अपराध सिंडिकेट, समुद्री डाकू और आतंकवादियों के खिलाफ नहीं लड़ सकते हैं। रूस संयुक्त राष्ट्र द्वारा तय अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रमुख मानदंडों और संप्रभुता के लिए सम्मान, आंतरिक मामलों में गैर-हस्तक्षेप और बातचीत के माध्यम से विवादों का निपटारा करने जैसे सिद्धांतों के सख्त पालन का पक्षधर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed