South Africa: गुप्ता बंधुओं की गिरफ्तारी के बाद एक्शन में दक्षिण अफ्रीका, भारत सरकार से होगी बात
South Africa: भारत में गिरफ्तार किए गए गुप्ता बंधुओं में से एक अजय गुप्ता कथित तौर पर दक्षिण अफ्रीका में अरबों की लूट के लिए वांछित है। दक्षिण अफ्रीका की सरकार इस बारे में भारत सरकार से बात करेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत में गुप्ता बंधुओं की गिरफ्तारी के बाद दक्षिण अफ्रीका की सरकार का कहना है कि इस मामले में भारत सरकार के साथ बातचीत की जाएगी। दरअसल गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से एक अजय गुप्ता कथित तौर पर दक्षिण अफ्रीका में अरबों की लूट के लिए वांछित है। अतुल गुप्ता, अजय गुप्ता और राजेश गुप्ता पर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा के साथ अपने करीबी संबंधों के जरिए दक्षिण अफ्रीका में अरबों की हेराफेरी करने का आरोप है।
दक्षिण अफ्रीका से दुबई भाग गए थे गुप्ता बंधु
2018 में जुमा के राष्ट्रपति पद से हटने के बाद तीनों गुप्ता बंधु अपने परिवारों के साथ दुबई भाग गए। संयुक्त अरब अमीरात ने वर्ष 2003 में राजेश और अतुल के प्रत्यर्पण के अनुरोध को अस्वीकार किया था। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका ने उन्हें भगोड़ा घोषित कर दिया था। आरोप है कि गुप्ता बंधुओं ने आईटी, मीडिया और खनन क्षेत्र में एक विशाल साम्राज्य खड़ा किया था। दक्षिण अफ्रीका में गुप्ता बंधुओं की संपत्तियों को जब्त कर लिया गया।
सहारनपुर से गिरफ्तार हुए हैं गुप्ता बंधु
बता दें कि उत्तराखंड पुलिस ने सहारनपुर से गुप्ता बंधुओं को गिरफ्तार किया गया है। दरअसल देहरादून के एक नामी बिल्डर ने शुक्रवार को एक इमारत की आठवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या की थी। उसने खुदकुशी से पहले एक नोट लिखा, जिसमें गुप्ता बंधुओं का नाम था। इसके बाद पुलिस ने बड़ा कदम उठाते हुए अनिल गुप्ता और अजय गुप्ता को गिरफ्तार किया। दक्षिण अफ्रीका के वांछितों की सूची में तीनों का नाम है।
दक्षिण अफ्रीका की सरकार ने क्या कहा?
दक्षिण अफ्रीका के न्याय विभाग के प्रवक्ता क्रिसपिन फिरी ने कहा ‘न्याय और सुधार सेवाओं ने भारत में दो गुप्ता भाइयों, अजय और अनिल की गिरफ्तारी की रिपोर्ट पर गौर किया है। हमारा गिरफ्तारी वारंट राजेश और अतुल गुप्ता के लिए था। इसके अलावा अजय गुप्ता के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए भारत में उच्चायुक्त के माध्यम से बातचीत चल रही है।‘ अधिकारियों ने कहा जो लोग दक्षिण अफ्रीका से भागे हैं, उनके नाम अजय, अतुल और राजेश हैं।