{"_id":"642dec6a51d85af79b027ed3","slug":"south-africa-snake-on-plane-cockpit-emergency-landing-2023-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"South Africa: चलते विमान में पायलट की पीठ पर रेंगने लगा कोबरा, करनी पड़ी आपातकालीन लैंडिंग","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
South Africa: चलते विमान में पायलट की पीठ पर रेंगने लगा कोबरा, करनी पड़ी आपातकालीन लैंडिंग
Thu, 06 Apr 2023 03:18 AM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जोहानसबर्ग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जोहानसबर्ग
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 06 Apr 2023 03:18 AM IST
सार
पायलट ने कहा कि अगर हमको बहुत सी स्थितियों के लिए प्रशिक्षित किया जाता है लेकिन निश्चित रूप से कॉकपिट में सांपों से निपटने के लिए नहीं। वहीं सांप का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। इंजीनियरों को अभी तक इसका पता नहीं चला है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कभी-कभी लोगों के साथ ऐसे हादसे होते हैं जो काफी भयानक होते हैं। ऐसा ही साउथ अफ्रीका एक पायलट के साथ हुआ। दक्षिण अफ्रीकी पायलट रूडोल्फ इरास्मस जब 11,000 फीट की ऊंचाई पर उड़ान भर रहे थे, उन्हें पीठ पर ठंडक महसूस हुई और थोड़ी देर के बाद उन्होंने देखा कि एक बड़ा कोबरा उनकी सीट के नीचे रेंग रहा है। लेकिन उन्होंने जिंदगी और मौत के बीच सुरक्षित आपात लैंडिंग की जिसकी विशेषज्ञों ने सराहना की है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यह काफी भयावह था, पायलट इरास्मस पिछले पांच वर्षों से विमान उड़ा रहे हैं। इसी कड़ी में वह अपनी अगली उड़ान को वॉर्सेस्टर से नेल्स्प्रूट के लिए चार यात्रियों के साथ ले जा रहे थे। तो उनको अपनी पीठ पर कुछ ठंडा महसूस हुआ उन्होंने सोचा की उनकी बोतल पानी टपक रहा है। जैसे ही वह अपनी बाईं ओर मुड़े और नीचे देखा कि कोबरा मेरी सीट के नीचे अपना सिर रख रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि एक पल के लिए वह स्तब्ध रह गए। मेरे पास मौन के अलावा कुछ नहीं था क्योंकि विमान में और भी यात्री थे। मुझे लगा कि इस बात को यात्रियों को बताना चाहिए क्योंकि मैं उनमें घबराहट पैदा नहीं करना चाहता था। लेकिन जाहिर तौर पर उन्हें किसी समय यह पता लग जाता कि कि क्या हो रहा है। आगे बताया कि उन्होंने देखा कि कोबरा उसकी सीट के नीचे आ गया लेकिन उन्होंने विमान का संतुलन बनाए रखा।
विज्ञापन
इरास्मस ने कहा मैं अंत में बाहर निकला और जैसे ही मैंने सीट को आगे बढ़ाया, मैंने देखा कि करीब चार फीट लंबा सांप मेरी सीट के नीचे मुड़ा हुआ है। इरास्मस ने कहा, हमने आस-पास के कुछ लोगों से संपर्क किया। लोगों ने सांप को पकड़ने वालों तक हमारी बात पहुंचाई, लेकिन जब तक वे पहुंचे, वह फिर से विमान के अंदर गायब हो गया था।
इरास्मस ने कहा कि अगर हमको बहुत सी स्थितियों के लिए प्रशिक्षित किया जाता है लेकिन निश्चित रूप से कॉकपिट में सांपों से निपटने के लिए नहीं। वहीं सांप का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। इंजीनियरों को अभी तक इसका पता नहीं चला है।