फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   South Africa President Cyril Ramaphosa said Decision by Trump exclude South Africa G20 next year regrettable

Tension: ट्रंप के दक्षिण अफ्रीका को आगे आमंत्रित न करने के फैसले पर रामाफोसा भड़के, बोले- फैसला निराशाजनक

Sat, 29 Nov 2025 04:19 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जोहानसबर्ग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जोहानसबर्ग Published by: शुभम कुमार Updated Sat, 29 Nov 2025 04:19 AM IST
सार

जी20 समिट में ट्रंप की गैरहाज़िरी और दक्षिण अफ्रीका को आगे आमंत्रित न करने की घोषणा पर राष्ट्रपति रामाफोसा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कूटनीतिक संबंध सुधारने के प्रयासों के बावजूद ट्रंप सजा देने वाले कदम उठा रहे हैं। उन्होंने सफेद किसानों पर नरसंहार के ट्रंप के आरोपों को दक्षिण अफ्रीका ने आधारहीन बताया।

विज्ञापन
South Africa President Cyril Ramaphosa said Decision by Trump exclude South Africa G20 next year regrettable
दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा - फोटो : एक्स/सिरिल रामाफोसा

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस बार जी20 शिखर सम्मेलन में शामिल नहीं हुए। इस बात को लेकर दुनियाभर में खुब चर्चा भी हुई। ऐसे में अब दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा ने डोनाल्ड ट्रंप के उस निर्णय को निराशाजनक बताया, जिसमें कहा गया है कि अमेरिका के जी20 अध्यक्षकाल के दौरान दक्षिण अफ्रीका को आमंत्रित नहीं किया जाएगा। राष्ट्रपति कार्यालय ने कहा कि ट्रंप ने दक्षिण अफ्रीका के साथ कूटनीतिक संबंध सुधारने के राष्ट्रपति रामाफोसा के कई प्रयासों और बार-बार की गई कोशिशों के बावजूद 'सजा देने वाले कदम' जारी रखे हैं।

विज्ञापन


बता दें कि इन बातों को लेकर विवाद तब सामने आया जब ट्रंप ने दक्षिण अफ्रीका पर बिना प्रमाण के सफेद किसानों के खिलाफ नरसंहार का आरोप लगाते हुए लगातार आलोचना की। इसी विवाद के बीच दक्षिण अफ्रीका ने जी20 अध्यक्षता का गवेल अमेरिका को जूनियर एंबेसी स्टाफ को सौंपने से मना कर दिया, जिसे बाद में औपचारिक रूप से सौंपा गया। दक्षिण अफ्रीका ने स्पष्ट किया कि अमेरिका ने खुद अपनी मर्जी से जी20 लीडर्स समिट में भाग नहीं लिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Black Sea Tanker Fire: काले सागर में दो टैंकरों पर हमले के बाद लगी आग, सभी क्रू सदस्य सुरक्षित; जांच के आदेश
विज्ञापन
विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका की प्रतिक्रिया
राष्ट्रपति कार्यालय ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका हमेशा जी20 के सहमति, सहयोग और साझेदारी के सिद्धांतों को महत्व देता है। राष्ट्रपति रामाफोसा ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका एक संप्रभु और लोकतांत्रिक देश है और किसी अन्य देश से इस तरह की अपमानजनक टिप्पणियों को स्वीकार नहीं करेगा।


इस बार दक्षिण अफ्रीका में जी20 सम्मेलान कैसा रहा?
गौरतलब है कि दक्षिण अफ्रीका ने जी20 2025 लीडर्स समिट का सफल आयोजन किया, जिसमें 40 से अधिक राष्ट्राध्यक्षों ने भाग लिया। समिट में बहुपक्षीय सहयोग और वैश्विक चुनौतियों के समाधान पर जोर देने वाला एक घोषणापत्र जारी किया गया। दक्षिण अफ्रीका ने कहा कि व्यापार और नागरिक समाज संगठन जैसे अमेरिकी संस्थान G20 से जुड़ी गतिविधियों में बड़े पैमाने पर शामिल हुए, जिसे देश ने सकारात्मक रूप में देखा।

इसके साथ ही दक्षिण अफ्रीका ने स्पष्ट किया कि वह जी20 का संस्थापक सदस्य है और भविष्य में भी इसका पूर्ण और सक्रिय सदस्य बना रहेगा। उसने सभी जी20 सदस्यों से समान स्तर पर भागीदारी और बहुपक्षीय सहयोग की भावना को कायम रखने का आह्वान किया।

ये भी पढ़ें:- इसरो-नासा मिशन की सफलता: 100 दिन में निसार ने हासिल की बड़ी उपलब्धि; हाई-रिजॉल्यूशन तस्वीर की जारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed