फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   South Africa Johannesburg multistorey fire several killed and injured blaze claims lives news and updates

South Africa: जोहानिसबर्ग में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग, कम से कम 73 की मौत, 52 से ज्यादा घायल

Thu, 31 Aug 2023 01:29 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Thu, 31 Aug 2023 01:29 PM IST
सार

जिस इमारत में आग लगी उसे बेघरों के लिए अनाधिकारिक आवास के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा था। इतने सारे लोगों के इमारत में एक साथ होने की वजह से राहत-बचाव कार्यों में भी समस्या आ रही है।  

विज्ञापन
South Africa Johannesburg multistorey fire several killed and injured blaze claims lives news and updates
दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग में भीषण आग। - फोटो : Social Media

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग में एक बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। इस घटना में अब तक कम से कम 73 लोगों की मौत हुई है, वहीं 52 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। बताया गया है कि यह आग शहर के मध्य में स्थित बिजनेस डिस्ट्रिक्ट में गुरुवार सुबह लगी। दमकलकर्मियों ने अब तक घटनास्थल से 73 शव निकाले हैं।
विज्ञापन


जोहानिसबर्ग इमरजेंसी मैनेजमेंट सर्विसेज के प्रवक्ता रॉबर्ट मुलाउद्जी ने कहा कि दमकल विभाग राहत और बचाव कार्य में जुटे हैं। इस घटना में कम से कम एक बच्चे की भी जान गई है। वहीं, घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि जिस इमारत में आग लगी उसे बेघरों के लिए अनाधिकारिक आवास के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा था और इसके लिए कोई आधिकारिक किराए से जुड़ा समझौता भी नहीं था। इतने सारे लोगों के इमारत में एक साथ होने की वजह से राहत-बचाव कार्यों में भी समस्या आ रही है। 
विज्ञापन


घटनास्थल के आसपास खौफनाक नजारे
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इमारत में 200 से ज्यादा लोगों के होने की संभावना है। फिलहाल मल्टीस्टोरी बिल्डिंग में आग लगने की वजहों का पता नहीं है। हालांकि, दमकलकर्मियों ने जद्दोजहद के बाद आग के बड़े हिस्से पर काबू पा लिया। इसके बावजूद इमारत के बड़े हिस्से में खिड़कियों से धुआं निकलते देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा खिड़कियों से बेडशीट्स और अन्य वस्तुओं क भी लटके देखा जा सकता है। यह साफ नहीं है कि लोगों ने इमारत से निकलने के लिए इनका प्रयोग किया या अपना सामान निकालने के लिए चीजों को खिड़कियों से बाहर फेंका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed