फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   south africa election president ramaphosa confident to return to power crucial for anc

South Africa: सत्ताधारी एएनसी खो सकती है बहुमत, लेकिन राष्ट्रपति रामाफोसा को उम्मीद- सत्ता में होगी वापसी

Wed, 29 May 2024 07:16 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जॉहानेसबर्ग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जॉहानेसबर्ग Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 29 May 2024 07:16 PM IST
सार

सत्ताधारी एएनसी नेल्सन मंडेला के समय से सत्ता पर काबिज हैं और अब पार्टी को दक्षिण अफ्रीका में शासन करते हुए 30 साल हो चुके हैं। हालांकि भ्रष्टाचार के मुद्दे पर एएनसी बहुमत खो सकती है। 

विज्ञापन
south africa election president ramaphosa confident to return to power crucial for anc
दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा - फोटो : एएनआई/रायटर्स

विस्तार

करोड़ों दक्षिण अफ्रीकी बुधवार को नेशनल असेंबली के साथ-साथ प्रांतीय विधानसभाओं के लिए मतदान कर रहे हैं। ऐसा अनुमान है कि इन चुनाव में सत्ताधारी अफ्रीकन नेशनल कांग्रेस (एएनसी) को बहुमत नहीं मिलेगा। हालांकि राष्ट्रपति रामाफोसा को विश्वास है कि देश की जनता एक बार फिर उनकी पार्टी को सत्ता में पहुंचाएगी। दक्षिण अफ्रीका में बुधवार सुबह 7 बजे से मतदान चल रहा है, जो रात नौ बजे तक चलेगा। अंतिम नतीजे रविवार तक आ सकते हैं। 
विज्ञापन


सत्ताधारी एएनसी को बहुमत मिलने में शंका
सत्ताधारी एएनसी नेल्सन मंडेला के समय से सत्ता पर काबिज हैं और अब पार्टी को दक्षिण अफ्रीका में शासन करते हुए 30 साल हो चुके हैं। ऐसा माना जा रहा है कि जनता की सरकार से नाराजगी, भ्रष्टाचार, खराब सेवाएं, बिजली की कमी और आधारभूत ढांचे की खराब स्थिति ऐसे मुद्दे हैं, जिनके चलते एएनसी की सत्ता से विदाई हो सकती है। हालांकि राष्ट्रपति रामाफोसा ऐसा नहीं मानते और उन्हें उम्मीद है कि उनकी पार्टी फिर से सरकार बनाएगी। 
विज्ञापन


राष्ट्रपति रामाफोसा को विश्वास
सोवेटो में मतदान के बाद मीडिया से बात करते हुए राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका के लोग एएनसी को बहुमत देंगे और उन्हें इस बात में एक प्रतिशत भी शक नहीं है। रामाफोसा ने कहा कि 'उनकी पार्टी ने अच्छे तरीके से प्रचार अभियान चलाया और पार्टी के कार्यकर्ता लोगों के बीच गए और जो लोग वोट करने को लेकर सशंकित थे, उन्हें भी वोट देने के लिए प्रोत्साहित किया।'
विज्ञापन
विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका में मतदान करने वाले आधे से ज्यादा यानी कि करीब 2.6 करोड़ पंजीकृत मतदाता 35 साल से कम हैं और इनमें से अधिकतर लोग 1994 के बाद पैदा हुए हैं। इन मतदाताओं को लेकर चिंता है कि इनमें से कम ही लोग मतदान कर सकते हैं। एएनसी 1994 से सत्ता में है। दक्षिण अफ्रीका में 52 राजनीतिक पार्टियां चुनाव लड़ रही हैं और बड़ी संख्या में निर्दलीय उम्मीदवार भी चुनाव मैदान में हैं।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed