{"_id":"61ca41d17b71d805b829c3d7","slug":"south-africa-after-the-death-of-archbishop-tutu-in-his-honor-the-church-will-ring-bells-for-five-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"दक्षिण अफ्रीका : आर्चबिशप टूटू के निधन के बाद उनके सम्मान में गिरजाघर में बजाई जाएंगी पांच दिनों तक घंटियां","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
दक्षिण अफ्रीका : आर्चबिशप टूटू के निधन के बाद उनके सम्मान में गिरजाघर में बजाई जाएंगी पांच दिनों तक घंटियां
Tue, 28 Dec 2021 04:14 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, जोहानिसबर्ग
एजेंसी, जोहानिसबर्ग
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 28 Dec 2021 04:14 AM IST
सार
रंगभेद के विरुद्ध संघर्ष के प्रतीक रहे आर्चबिशप एमेरिटस डेसमंड टूटू के निधन के एक दिन बाद केपटाउन के वर्तमान आर्चबिशप थाबो मैकगोबा ने कहा, हमने लोगों से आग्रह किया है कि वे आर्चबिशप टूटू को श्रद्धांजलि देने के लिए अपने व्यस्त कार्यक्रमों में से थोड़ा समय निकालें।
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका के 'आर्चबिशप' डेसमंड टूटू
- फोटो : Twitter@tutulegacy
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरुद्ध संघर्ष के प्रतीक रहे आर्चबिशप एमेरिटस डेसमंड टूटू के निधन के एक दिन बाद उनके सम्मान में सोमवार से सेंट जॉर्ज एंजलिकन प्रधान गिरजाघर में पांच दिन तक 10 मिनट के लिए घंटियां बजाई जाएंगी। उनका अंतिम संस्कार एक जनवरी को किया जाएगा।
विज्ञापन
बता दें यह वही गिरजाघर है जहां टूटू ने दक्षिण अफ्रीका की सभी नस्ल के लोगों से रंगभेद के विरुद्ध मिलकर काम करने का आग्रह किया था। केपटाउन के वर्तमान आर्चबिशप थाबो मैकगोबा ने कहा, हमने लोगों से आग्रह किया है कि वे आर्चबिशप टूटू को श्रद्धांजलि देने के लिए अपने व्यस्त कार्यक्रमों में से थोड़ा समय निकालें।
विज्ञापन
टूटू हाल के वर्षों में सरकारी उद्यमों की लूटपाट के भी मुखर आलोचक रहे। टूटू के सम्मान में दक्षिण अफ्रीीका में कई कार्यक्रमों की योजना बनाई जा रही है। शुक्रवार को उनका पार्थिव शरीर केपटाउन के प्रधान गिरजाघर में रखा जाएगा, इसके दूसरे दिन एक जनवरी को सामूहिक प्रार्थना आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन