फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Son buried Mother alive in grave after troubled by mother illness in China

चीन: मां की बीमारी से परेशान होकर बेटे ने कब्र में किया दफन, तीन दिन बाद निकली जिंदा

Fri, 08 May 2020 03:36 PM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Fri, 08 May 2020 03:36 PM IST
विज्ञापन
Son buried Mother alive in grave after troubled by mother illness in China
सांकेतिक तस्वीर

चीन के उत्तरी हिस्से में एक व्यक्ति पर आरोप लगा है कि उसने अपनी मां को कथित तौर पर एक खाली पड़ी कब्र में दफना दिया। हालांकि बाद में महिला बुरी तरह से डरी-सहमी स्थिति में लेकिन जिंदा मिली।

विज्ञापन


व्यक्ति की पत्नी ने पुलिस को बताया कि वह अपनी मां को एक पहिए वाली ठेलागाड़ी में बिठाकर दो मई को ले गया। इसके तीन दिन बाद भी महिला जब वापस नहीं आई तो पुलिस को इसके बारे में सूचना मिली और व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया। यह घटना शांक्सी प्रांत के जिंगबियान काउंटी की है।
विज्ञापन


बचाने वाले लोगों ने बताया कि महिला को कब्र से निकाले जाने के बाद भी वह मदद के लिए गुहार लगाती रही। व्यक्ति की पहचान 58 वर्षीय उप नाम मा के रूप में और महिला की पहचान 79 वर्षीय उपनाम वांग के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन के समाचार पत्र के अनुसार महिला आंशिक रूप से पक्षाघात की शिकार थी और बेटा सेवा करके तंग आ गया था, जिसके बाद उसने यह अमानवीय कदम उठा लिया। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed